Weather Alert Uttar Pradesh : इन दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह व शाम के समय लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिन से उत्तर प्रदेश में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है।
वेदर अपडेट के अनुसार कल सोमवार यानी 1 दिसंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से बदलेगा। इस दौरान इस क्षेत्र में ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, बीते दिन शनिवार को कानपुर प्रदेश का सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहा है। यहां का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, विभाग ने पुरे प्रदेश के मौसम को लेकर भी पूर्वानुमान लगाया है।
उत्तर प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाओं की गति बढ़ी
युपी में एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। वेदर अपडेट (weather update) के अनुसार आज रविवार से उत्तर प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाओं की गति बढ़ सकती है। इसके चलते आगामी दो दिनों में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में कटौती होने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तामपान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कटौती होने के आसार हैं। वहीं, आज रविवार को पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिन का तापमान बढ़ने के भी विभाग ने आसार जताए हैं।
कल का दिन प्रदेश वासियों को ज्यादा ठंड का अहसास करा सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (Weather Forecast) लगाया है कि कल सोमवार यानी दिसंबर महीने के पहले दिन प्रदेश में ठंड बढेगी। वहीं, बीते दिन कानपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। इसके अलावा इटावा भी काफी ठंडा रहा है। यहां का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा बरेली में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
क्या प्रदेश में छाएगा कोहरा
वर्तमान में प्रदेश में सुबह व शाम को कोहरा (Fog Update) देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी दो दिनों तक पूरे प्रदेश में आगामी दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, कल सोमवार सुबह के समय तराई क्षेत्रों के साथ-साथ पुरे प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।
