UP Weather Updates : पिछलें कुछ दिनों से पूरे उत्तर भारत का मौसम एकदम बदला हुआ लग रहा है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बदलते मौसम को देखते हुए IMD की तरफ कई राज्यों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी के मौसम को लेकर जारी हुए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
यूपी में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बीतें कुछ समय से प्रदेश के कई इलाकों में गर्माहट महसूस की जा रही थी। बीते दिनों से हुई बारिश के बाद मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया गया है। आइए खबर में जाने यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से।
यूपी के इन इलाकों में छाएंगे बादल
बीते दिनों से ही यूपी के कई इलाकों में मौसम (Latest Weather Updates) बदला हुआ है। नोएडा ग्रेटर, नोएडा और गाजियाबाद के साथ ही फरीदाबाद और गुड़गांव में भी बीती रात से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है और सुबह से कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने आज 18 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश (Weather Updates) को लेकर पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
गाजियाबाद के मौसम का हाल
गाजियाबाद के मौसम की बात (Mausam Updates) करें तो यहां सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी हुई है और बीच में धूप और गर्मी के बाद एक बार मौसम कूल-कूल हो गया है। आईएमडी के अनुसार शाम के समय यहां पर एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।
फिरोजाबाद के मौसम का हाल
वहीं दूसरी ओर फिरोजाबाद में बादलों की आवाजाही के साथ शीत लहरें (Weather News) चल रही है, और गर्मी का असर कम हो गया है और सर्दी का एहसास होने लगा है।
यूपी के गोंडा जिले का मौसम
वहीं यूपी के गोंडा जिले में पिछले 10 दिनों से अच्छी खासी धूप निकल रही है और आसमान पूरी तरह से साफ बना हुआ है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं है और कहीं भी बादलों की आवाजाही (IMD Updates) लगी हुई है।
लखीमपुर खीरी जिले का मौसम
यूपी (UP Weather News) के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस दौरान दिन में हल्की धूप निकल रही है। यहां पर सुबह से शाम तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
सुल्तानपुर के मौसम का हाल
यूपी के सुल्तानपुर में फरवरी के आधे महीने में तेज धूप निकली है और मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है। इस दौरान कहीं भी ना तो बदल दिख रहे हैं और न हीं बारिश (IMD Rain Alert) के कोई असर नजर आ रहे हैं। आईएमडी के अनुसार अगले एक हफ्ते में यहां पर अधिकतम तापमान ऐसा ही बना रहने वाला है। हालांकि आज 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में काले बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और पूर्वी यूपी में मौसम (UP Weather News) सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाको में तो मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और कहीं-कहीं कोहरा देखने को मिल सकता है।
