IMD UP Rain Alert :उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। पूरे प्रदेश की बात करें तो सामान्य से दस प्रतिशत ज्यादा बारिश (barish ka alert) हुई। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तुलनात्मक देखें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश के कारण नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश के 37 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
यूपी में एक बार फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में में बारिश और बाढ़ का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बहुत भारी बारिश (Heavy rain alert) का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से कड़ी चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में लगातार हो रही बारिश
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश हो रही है। एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से तगड़ी बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।
मंगलवार को भी बारिश का ग्राफ बढ़ता दिखाई दिया है। उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश दोबारा फिर से रफ्तार पकड़ रही है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम बन गया है जो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में असर दिख रहा है।
तीन से चार दिन रहेगा बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम का असर उत्तर प्रदेश (UP me barish) में तीन से चार दिन तक रहेगा। इससे पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के तराई के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटे में सहारनपुर में 140 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि गोरखपुर में 75.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बलिया में 73.3 एमएम बारिश हुई है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
मौसम विज्ञानिक (IMD Rain Alert) अतुल कुमार के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है। ट्रफ लाइन में भी मजबूती दिखी है। पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में नमी बरकरार है और मौसम बदलाव के असर अगले तीन-चार दिन तक दिख सकते हैं। पश्चिम तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश हो सकती है।
37 जिलों को बाढ़ ने किया प्रभावित
उत्तर प्रदेश में 37 जिलों में बाढ़ देखने को मिली है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश (Barish ka alert) के कारण बाढ़ आई है। इन इलाकों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राहत कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के आदेश पर अधिकारियों ने सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाई है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार प्रदेश में 37 जिलों की 95 तहसीलों में 1929 गांव में बाढ़ का असर दिखा है, जिससे 695362 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण 84000 से ज्यादा पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से 17 जिलों में तगड़ी बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, गाजीपुर, आजमगढ़, बिजनौर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में दिख रहा बाढ़ का असर
उत्तर प्रदेश के 37 जिले बाढ़ (Flood alert) से प्रभावित हुए हैं। भदोही, श्रावस्ती, उन्नाव, गोंडा, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मेरठ, हापुड़, वाराणसी, चंदौली, बांदा, गाजीपुर, मीरजापुर, संतकबीर नगर, प्रयागराज, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, बस्ती, कासगंज, बिजनौर, बदायूं, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, मुरादाबाद, मुजफ्फनगर, गोरखपुर और फतेहपुर में बाढ़ का असर दिख रहा है। इन जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहा है।