UP Weather alert :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां पिछले सप्ताह के शुरुआती दौर में बारिश देखने को मिली थी। वहीं, इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बीच कानपुर में भी मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। कानपुर में अब अधिकतम तापमान सामान्य औसत से बढ़ने लगा है।
उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में अब गर्मी अपना जोर दिखाने लगी है। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने लगा है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले समय में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी और इस बार होली का पर्व आने से पहले ही लोगों को गर्मी सताने लगेगी। प्रदेश में मौसम अचानक से बदला हुआ है। वहीं, आज 23 फरवरी को कानपुर के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ नजर आ रहा है। इसी के साथ सुबह से ही धूप निकलने लगी है और ऐसा लग रहा है सर्दी अब जा चुकी है।
मौसम विभाग (weather forecast) का कहना है कि आगामी समय में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, आने वाले एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। प्रदेश में फरवरी महीने से ही तेज गर्मी होने लगी है।
आईएमडी (IMD Rain Alert) के वेदर अपडेट के अनुसार आज दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं, कानपुर में बारिश होने की भी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। तेज धूप के चलते आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
अगर हम बात करें बीते 24 घंटे के मौसम की तो बीते 24 घंटे में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत व मेरठ क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। इसी के साथ गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सुल्तानपुर, आगरा, कानपुर, रामपुर, अयोध्या में भी तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
जानें राजधानी लखनऊ में कैसा है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ में मौसम (weather alert) साफ रहेगा। वहीं, दिन भर तेज धूप निकली रहेगी। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। यह अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
इसके अलावा अगर हम बात करें कानपुर के तापमान की तो यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
विभाग की ओर से बदलते मौसम के साथ लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
