UP Weather :यूपी के मौसम मे लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। दिवाली के दिन भी यहां के मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में आज से ठंड की शुरुआत होने वाला है। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यहां पर आने वाले दिनों में तापमान (weather Today) में गिरावट दर्ज की जा सकती है और सर्दियों की शुरुआत भी होने की संभावना लगाई जा रही है। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की बढ़ौतरी होने की संभावना लगाई जा रही है। इस स्थिति में सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने के बाद फिर से गर्मी महसूस होने वाली है। हालांकि 22 अक्टूबर को प्रदेश (UP Weather Update) में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बादलों की आवाजाही बढ़ने वाली है। इससे पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम की ठंड में वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ, बहराइच, सुलतानपुर और प्रयागराज और आस-पास के जिलों में धूप खिली रहने की उम्मीद है। कई अन्य जिलों में दिन का पारा सामान्य (UP Ka Mausam) से ज्यादा देखा जा रहा है। कानपुर, उरई में दिन का अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। इसकी वजह से लोगों ने गर्मी का अहसास हो रहा है। 22 अक्टूबर तक तापमान सामान्य रहेगा और इसके बाद रात के तापमान में थोड़ी गिरावट (UP Weather latest Update) दर्ज की जा सकती है। इसकी वजह से रात में हल्की ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
दो दिन में ही बदलेगा तापमान
मौसम विभाग ने जानकारी बताते हुए बताया कि आने वाले दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। रविवार को लखनऊ के अधितम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी (Uttar Pardesh Ka Mausam) दर्ज की जा रही है। दिन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
