UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर झमाझम बारिश (UP Weather) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान मे गिरावट दर्ज की जा सकती है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम का हाल कैसा रहेगा।
यूपी में अब एक बार फिर से मौसम का हाल बदलने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी में जल्द ही झमाझम बारिश (UP Rain Alert) होने वाली है। बारिश होने के साथ साथ सर्दी की भी शुरुआत होने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं यूपी का मौसम।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आने वाले दिनों के मौसम का हाल साफ रहेगा। आने वाले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh Ka Mausam) के कई जिलों में अधिकतम तापमान में थोड़ा बदलाव दर्ज किया जा सकता है। उसके बाद फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इन जिलों में होगी झमाझम बरसात-
इसके अलावा कुछ जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। यूपी के इन जिलों में वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, आजमगढ़, मऊ, बलिया, (UP Weather Today) देवरिया और आस पास के जिलों को शामिल किया गया है। हालांकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज सुबह से हल्का कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा जिन जिलों में कोहरा छाया, उनमें नोएडा, मुजफ्फरनगर, (UP Weather) शामली, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद और आस पास के जिले को शामिल किया गया है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड?ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा 2 और 3 नवंबर (UP Ka Mausam) को प्रदेश में मौसम का हाल पूरी तरह से बदलने वाला है। हालांकि, 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ कुछ जगहों पर बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इतना रहेगा यूपी का तापमान-
इस अवधि के दौरान औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सैलसियस से ज्यादा और औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सैलसियस तक कम रहने वाला है। मौसम विभाग (UP Weather Forecast) ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौजूदा समय में प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियां बनती नजर आ रही है जोकि पोस्ट मॉनसून अवधि में जारी रहने वाला है।
प्रदेश का मौसम रहेगा सुहावना-
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा नवंबर की शुरुआत में प्रदेश का मौसम सुहावना (UP Weather Today) बना रहने वाला है। इसके अलावा दिन के समय में हल्की ठंड और रात में बढ़ती ठंडक के बीच रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
