UP Weather : यूपी में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब बीते दो दिनों की बारिश के बाद यहां पर ठंड बढ़ गई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (UP Weather Today) में बारिश और तेज हवाओं को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली है और प्रदेश (UP Weather Forecast) के कई इलाकों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। जहां सुबह की शुरुआत हल्की ठंड से हुई है। वहीं, दिन में तापमान बढ़ने से गर्माहट महसूस की जा रही है। यूपी में अब तेज हवाओं के साथ धुआंधार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी के किन जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं।
बीते दिनों किन हिस्सों में हुई बारिश
पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे गाजियाबाद और नोएडा (Noida Ka Mausam) में आज 21 फरवरी को हल्का कोहरा छाया रहा है और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही पश्चिमी इलाको में दिन में बादलों के साथ तेज हवाएं भी चली। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब इलाके में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती परिसंचरण बना, जिस वजह से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज 21 फरवरी को प्रदेश (UP Weather Forecast) में एक बार फिर से हल्की बारिश के आसार है, जिसके बाद मौसम सामान्य रूप से साफ रहने वाला है। ऐसे में पूरे हफ्ते के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो सकता है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है, जबकि 25 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम एक्सपर्ट ने कही ये बात
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि यूपी (UP Weather Forecast) में आगामी सात दिनों में अधिकतम तापमान ऐसा ही बना रह सकता है। हालांकि, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, इसके बाद इसमे कोई परिवर्तन नहीं होने के आसार है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से बदलते मौसम के इस दौर में लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
22 से 24 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि यूपी में आगामी 22 से 24 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही इलाके में बिजली और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में अगले एक हफ्ते तक यूपी (UP Ka Mausam) के मैदानी इलाकों में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी अगले एक हफ्ते के दौरान 3-4°C तक की बढ़ौतरी हो सकती है। सब मिलाकर यूपी में अगले सप्ताह हल्की ठंड बनी रहने की संभावना है।
