UP Weather Update : यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में यूपी में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बारिश (IMD Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जाने वाली है। इसके अलावा आज पूरब से पश्चिम तक झमाझम बरसात भी होने की संभावना लगाई जा रही है। आइए जानते हैं मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूर्वी यूपी (UP Ka Mausam) में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बादल गरजने और बिजली चमकने को भी लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबर में जानिये मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
कानपुर में आज हल्की बारिश होने की उम्मीद-
आज कानपुर में दिन भर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है, जिसके बाद शाम को बादल गरजे और बरसने की उम्मीद लगाई जा रही है। शहर में कहीं कम तो कहीं झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। गर्मी से कुछ राहत मिलने की भी संभावना है। वैसे, मानसून में पहली बार कानपुर के ऊपर से गुजरी टर्फ लाइन अधिक वर्षा किए बिना खिसक गई है। ऐसी स्थिति में सामान्य तौर पर नहीं होता है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दो-तीन बार हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। सुबह से उमस भरी गर्मी रहने की उम्मीद है। तेज धूप खिली और फिर उमस बढ़ गई। लोग उमस (Today weather Update) और पसीने वाली घुटन वाली गर्मी से परेशान हो गए है। शाम को अचानक बादलों ने घेरा और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिमी बारिश हो चुकी हैं।
पॉकेट रेन का ट्रेंड बनता दिख रहा है। कैंट क्षेत्र में इस दौरान ज्यादा बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। शहर के बीच और कल्याणपुर क्षेत्र में अधिक बारिश दर्ज (IMD Rain alert) की जा रही है। नगर के दक्षिण क्षेत्र में और पनकी में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कहीं 10 मिमी तो कहीं 20 मिमी तक बारिश होने की संभावना है।
उमस भरी गर्मी बनी रहने की उम्मीद-
अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। नमी का अधिकतम प्रतिशत (Weather Update) 92 तक पहुंच गया है। न्यूनतम नमी 65 प्रतिशत रही है। दिन में हीट इंडेक्स यानी गर्मी का अहसास 58 पहुंच चुका है। यह रेड अलर्ट में शामिल किया जाता है। आने वाले कुछ दिनों में उमस भरी गर्मी (Mausam ka hal) बनी रहने की संभावना है। बीच-बीच हल्की बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 66 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। कानपुर (Kanpur ka mausam) में जून के कुछ दिवसों में पॉकेट रेन के आधार पर अच्छी बारिश मानी जा रही है। लेकिन मानसून समय से पूर्व आने और अच्छे बादलों के बावजूद अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हुई।
कानपुर में नहीं हुई बरसात-
मौसम विभाग के एक्सपर्ट का मानना है कि यह अचरज की बात है कि कानपुर (Kanpur ka mausam) के ऊपर से टर्फ लाइन गुजरी लेकिन कम दबाव के क्षेत्र के बावजूद बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह हीट आइलैंड की स्थितियां बताई जा रही है। अगर कानपुर मंडल के आंकड़ों का अध्ययन करते हैं तो भी बारिश (heavy rain alert) में काफी असमानता देखी जाने वाली है। अच्छा मानसून होने के बावजूद अच्छी बारिश न होना चौकाने वाली बात है।
आठ जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल-
बुधवार दोपहर बाद रिमझिम और झमाझम बारिश की जुगलबंदी जारी हो गई है। इसके अलावा हल्की बारिश बाद में तेज हो गई है। आखिर में यह फिर रिमझिम (Rain Alert) में बदल गई। करीब डेढ़ घंटे की बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। इससे पहले मंगलवार देर रात भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक इसे 6.0 मिली मीटर रिकार्ड किया गया है। बुधवार दोपहर हुई बारिश (IMD Rain Alert) के आंकड़े देर शाम तक नहीं आ पाए थे। हालांकि इसकी वजह से तापमान में मामूली सी कमी देखी जा रही है। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस (Today weather Forecast) तक दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम होकर 26.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 94 दर्ज किया गया है।
8 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई तक दिन में एक या अधिक बार बिजली गरजने (Today weather update) के साथ बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। चार जुलाई को भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। जबकि रात का तापमान (Aaj Ka Mausam) 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिन-रात का तापमान कम होने की वजह से मौसम सुहाना बना रहने वाला है।