Mausam update :उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यूपी में अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा हवाएं चलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। आइए जानते हैं यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
यूपी में अब एक बार फिर से मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अब यहां पर एक बार फिर से ठंड की शुरुआत होने जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम (UP Rain Alert) की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
फिर बदला मौसम का हाल
यूपी में अब एक बार फिर से मौसम (UP Ka Mausam) का हाल बदलने जा रहा है। यहां पर जहरीली हवाओं के बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की उम्मीद लगाई है। वहीं पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में बारिश के छींटे पड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ जिलों में सुबह या रात के समय हल्का कोहरा भी नजर आ सकता है।
हल्का कोहरा और धुंध छाने की संभावना
मौसम विभाग (IMD Weather) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के सभी 75 जिले वैसे तो ग्रीन जोन में हैं, हालांकि इन जिलों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और धुंध छाये रहने की संभावना है। इसके अलावा 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम यूटर्न लेगा और दोनों ही संभाग के कई जिलों में बारिश (Rain Alert) होने की संभावना लगाई जा रही है। इसके अलावा 29 अक्टूबर तक मौसम में उतार चढ़ाव का ये दौर भी जारी रहने वाला है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक रविवार को प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहने वाला है। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना लगाई जा रही है। वहीं अगले 24 घंटे में इसमें गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इसके अलावा नोएडा में आज सुबह के समय धुंध नजर आ रही है। ऐसे में लोगों को मास्क का सहारा भी लेना जरूरी हो रहा है। तापमान के बारे में बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान (UP tempreature) 18 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
कानपुर से वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम
यूपी (UP Weather Update) के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में आज मौसम में वैसे तो बहुत खास बदलाव दर्ज नहीं किया जा रहा है। रविवार को कानपुर, वाराणसी, झांसी समेत आगरा, अलीगढ़, ललितपुर, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, अमेठी, रायबरेली, हमीरपुर, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर में कहीं कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध दिखाई देने वाला है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम भी सामान्य रहेगा।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		