UP Weather : यूपी में बीते दिनों हुई बारिश के बाद से प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। अब प्रदेश में गलन भरी सर्दी महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम (UP Weather Forecast) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
यूपी में मौसम (UP Weather Updates) एक बार फिर करवट ले रहा है। जहां बीते दिनों यहां खूब गर्मी महसूस की जा रही थी। वहीं, बीते दिनों हुई बारिश के बाद यहां का मौसम एकदम खुशनुमा हो गया है। आइए खबर में जानते हैं कि मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर क्या अपडेट जारी किया है।
बीते दिनों किस जिले में रही ज्यादा ठंड
बीते दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश (UP weather) में सुबह ठंडी हवाएं चलने से गलन का एहसास हुआ है। बारिश (UP Rain Alert) के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में इस बदलाव का खास असर नहीं दिखा है। बीते दिनों बांदा में सबसे ज्यादा ठंड देखी गई है। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है और अभी प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं अधिकतम तापमान ऐसा ही बना रह सकता है।
किन जिलों में कितना रहेगा तापमान
IMD के मुताबिक आज 21 फरवरी को नोएडा (Noida Ka Mausam) में हल्की धुंध रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) में भी धूप खिली रहने के आसार है। यहां का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है और न्यूनतम पारा 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। प्रयागराज (Prayagraj Ka Mausam) में भी ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है।
किस जिले में रही सबसे ज्यादा गर्माहट
बीते दिनों नोएडा और बुलंदशहर में दिन में बारिश (Noida Rain Alert) रिकॉर्ड की गई है और मेरठ और बरेली में आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। इस दौरान संभल, गाजियाबाद और अमरोहा में तेज सर्द हवाएं चली और मथुरा में तेज धुप खिली है। बीते 24 घंटे में आगरा (Agra Weather Forecast) जिला सबसे गर्म रहा है और यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उसके बाद झांसी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और प्रयागराज का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।
