UP Weather: यूपी में अभी से गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं और गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अभी मार्च का ही महीना चल रहा है और अभी से ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम (UP Weather Update) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि इस पूरे हफ्ते प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है।
यूपी में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पर लगातार बढ़ते तापमान से मार्च में गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश (UP Weather Forecast) के कई जिलों में तो रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। मार्च के महीने में ही लोगों को अब गर्मी ने परेशान शुरू कर दिया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
यूपी (UP Weather ) में आज 10 मार्च से ही तापमान 22 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके साथ ही मौसम में 62 प्रतिशत नमी देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं राज्य में हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हालांकि अभी प्रदेश में बारिश (UP Rain Alert) का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
तापमान बढ़ने से बढ़ेगा गर्मी का असर
यूपी (UP Ka Mausam) में आज 10 मार्च को मौसम साफ और शुष्क बना रह सकता है, जिससे यूपी के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। लगातार बढ़ते पारे के चलते लू चलने के आसार है। हालांकि अगले पूरे हफ्ते प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क बना रहने की संभावना है। हलांकि तापमान (UP Weather Temprature) में लगातार बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर बना रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (UP Weather News) में दिन में पारा 33-34 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान का पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही रात में पारा 24 से 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने वाला है।
15 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
यूपी में पूरे हफ्ते मौसम (UP Ka Mausam) में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है। कल 11 मार्च को यूपी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि12 मार्च को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाने की संभावना है।
इसके साथ ही 13 मार्च को न्यूनतम तापमान (UP Weather Temprature) 21 डिग्री तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 14 मार्च को तापमान 22 डिग्री से लेकर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा 15 मार्च को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहने की संभावना है।
