UP Weather :यूपी में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (UP Weather Forecast) होने वाला है। इसकी वजह से यूपी में झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।
अब देशभर में मौसम बदल रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड बढ़ने लग गई है। मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में बारिश (IMD Rain Alert) थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसकी वजह से कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी और ठंड तेजी से बढ़ेगी। खबर में जानिये यूपी का मौसम।
फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
यूपी में अब फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है। यहां पर कल से ही ज्यादातर इलाकों में बारिश दर्ज की जा रही है। यहां पर बादलों की आवाजाही लगी रहने वाली है। इसके अलावा दक्षिणी-पूर्वी यूपी (Rain Alert in UP) और बुंदेलखंड के झांसी समेत कुछ पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं आज के मौसम के बारे में बात करें तो आज का मौसम साफ रहने वाला है।
पूर्वांचल और तराई में मौसम का मिजाज
इसके अलावा आज पूर्वांचल और तराई के इलाकों सुबह के समय धुंध और कोहरा छाया रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा आने वाले तीन से चार दिनों तक रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट (UP Weather Forecast) आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में किसी तरह का कोई खास बदलाव दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि लखनऊ में आज विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने वाला है। इसके अलावा तीन-चार दिनों में प्रदेश (UP Weather News) भर में रात के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा तराई व पूर्वांचल में सुबह के समय धुंध व कोहरे का प्रभाव देखार जा रहा है।
राजधानी में बदला मौसम का हाल
इसके अलावा राजधानी में मंगलवार को दोपहर बाद से ही मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया जा रहा है। वहीं प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को दोपहर बाद बादलों आवाजाही (Lucknow weather Today) जारी रहने वाली है। हालांकि, दोपहर तक अच्छी धूप खिली रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है।
लखनऊ का इतना रहेगा तापमान
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को लखनऊ में विक्षोभ का प्रभाव खत्म होता नजर आ रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों में राजधानी में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसे अलावा सुबह सुबह धुंध व कोहरे (Lucknow weather Forecast) का प्रभाव भी दिखने वाला है। वहीं मंगलवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 31.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा रात का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
