Weather Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। अब यूपी के इन जिलों में तगड़ी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में भी बारिश (IMD Rain alert) का दौर बरकरार रहने वाला है। आइए जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के बारे में।
दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। अब यहां पर एक बार फिर से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। मौसम (weather Update) का हाल बदलने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आज हम आपको यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल।
एक बार फिर मौसम लेगा करवट
सितंबर में एक बार फिर से बारिश (Rain Alert) का दौर जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इस संबंध में मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain Alert) ने 14 सितंबर को कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से हो रही धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का सितम देखा जा रहा है। इस बीच बारिश की वजह से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली (Delhi Weather update) समेत आसपास के राज्यों में पिछले कुछ समय से उमस भरी गर्मी का सितम देखा जा रहा है। पिछले समय में हुई बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी का सितम बढ़ रहा है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में बारिश के कोई खास प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। बारिश के कारण राजधानी के लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
यूपी -बिहार में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD weather) ने यूपी बिहार में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं बिहार के कई जिलों में भी आज बारिश होने के आसार लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को यूपी (UP Weather Forecast) के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, समेत आसपास के जिलों में आज मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
इस बार पहाड़ों पर भी मानसून मेहरबान रहने वाला है। उत्तराखंड (Uttrakhand ka mausam) के कई जिलों में आज भारी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान अगर कोई व्यक्ति पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर जाने पर विचार कर रहा है तो इस स्थिति में उसे सतर्क रहना होगा।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में भी आज भारी बारिश होने की उम्मीद है। इस साल मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। साल 2020 के बाद ये पहला मौका रहने वाला है। जिस समय मानसून ने समय से पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है।