UP Weather Update :यूपी में अब ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में अब सुबह-शाम लोगों को सर्द हवाओं का एहसास हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में यूपी में अयोध्या समेत अन्य जिलों में ठंड बढ़ने के आसार है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में मौसम (UP Weather Update) कैसा बना रहने वाला है।
यूपी में अब ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अब आने वाले समय में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (UP Weather Update) में अचानक तापमान गिरने से ठंड बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि लखनऊ, गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज 13 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 14 और 15 नवंबर को भी दोनों हिस्सों में मौसम (UP Ka Mausam) शुष्क बने रहने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक 16, 17 और 18 नवंबर को मौसम साफ रहने के आसार है। ऐसे ही प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। हालांकि अभी इसके लिए प्रदेश में कोई अलर्ट (IMD Winter Alert) जारी नहीं किया गया है।
इन जिलों में कैसा रहा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के इटावा जिले (Etawah Weather Forecast) में सबसे सर्द रातें रही है। इटावा में 8.4℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही कानपुर शहर में 10℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है और बरेली में 10.4℃ न्यूनतम तापमान , बुलंदशहर और अयोध्या में 10℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।
वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो लखनऊ (lucknow ka mausam) में 12.4℃ न्यूनतम और 28.4℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, इटावा में अधिकतम तापमान 26.4℃ रिकॉर्ड किया गया है और बलिया में 26.5℃, बरेली में 25.6℃ अधिकतम तापमान , मुरादाबाद में 25.2℃ अधिकतम तापमान और बुलंदशहर में 27 ℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
बीते दिनों इन जिलों में छाया रहा कोहरा
बीते दिनों यूपी के जिन जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा है। उन जिलों में गाजियाबाद, कानपुर (kanpur Weather Updates) , अयोध्या, आगरा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद, झांसी, अलीगढ़, ललितपुर, मैनपुरी, जालौन, प्रतापगढ़, अमेठी, सोनभद्र, बाराबंकी, प्रयागराज, मिर्जापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बहराइच, कौशाम्बी, रामपुर, बरेली और लखीमपुर खीरी का नाम शामिल है।
