Aaj Ka Mausam : उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब यूपी में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार यहां पर हाथ पैर कंपाने वाली ठंड की शुरुआत होगी। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
यूपी के मौसम में अब एक बार फिर से मौसम का हाल बदलेगा। अब यहां पर गुलाबी ठंड खत्म होगी और कंपकपाने वाली ठंड की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अब बस 72 घंटों के बाद से ही तानमान लगातार गिरना शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल।
कुछ ही घंटे बाद बदल जाएगा मौसम
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक अब बस कुछ ही घंटे बाद यूपी का मौसम बदल जाएगा। यहां पर अगले 72 घंटे में ही रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में ही उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से गंगा के मैदानी हिस्सों में सर्दी के रूप में प्रभाव देखा जाएगा।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले तीन दिन में ही रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसकी वजह से दिन में औसत तापमान बना रहने वाला है। हालांकि सुबह और शाम के दौरान लोगों को सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद कुछ ही दिनों में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू होगी।
कानपुर के मौसम का हाल
इसके अलावा बुधवार को दिन में धूप खिली रहेगी। इसकी वजह से शहरवासियों को हल्की तपिश का सामना करना पड़ेगा। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान (UP Tempreature) 31.8 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने की उम्मीद है। इसके अलावा वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 91 और न्यूनतम प्रतिशत 42 तक का रहा है। उत्तर-पूर्व दिशा से 4.7 किमी प्रति घंटा की औसत गति से हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं
मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले तीन दिनों में आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप निकलेगी। इसके अलावा इस अवधि के दौरान नौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलने वाली है। इसकी वजह से गंगा के मैदानी क्षेत्र में सर्दी का प्रभाव प्रभाव बढ़ने वाला है। इसके अलावा रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है।
