UP Winter Alert : यूपी में मानसून की विदाई हो चुकी है और मानसून की विदाई के बाद ही यूपी में सुबह-शाम की ठंड महसूस की जा रही है। यूपी के कई जिलें तो ऐसे है, जहां का पारा 15℃ तक पहुंच गया है। जैसे-जैसे पारा गिर रहा है। वैसे-वैसे यूपी (UP Winter Alert ) के कई जिलों में ठंड बढ़ती जा रही है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में आने वाले दिनों में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
यूपी में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा लग रहा है। इस समय में प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के वक्त तेज धूप खिल रही है तो वहीं रात के वक्त ठंड पड़ रही है। अब इसी यूपी के मौसम को लेकर आईएमडी (UP Weather Update) ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में इस बार जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather IN UP) के अनुसार 13 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार नहीं है। प्रदेश में रात के वक्त न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जबकि, 14-15 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है।
18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 16 और 17 अक्टूबर को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम (UP Ka Mausam) साफ रहने के आसार है। इसी तरह ठीक 18 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम साफ बने रहने की संभावना है। दौरान प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अन्य हिस्सों से मॉनसून (UP Monsoon) की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही है। अभी मौजूदा समय में प्रदेश में शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से मौसम धीरे-धीरे ठंडा बना हुआ है।
आगामी दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक सतही स्तर पर प्रचलित शुष्क हवाओं के प्रभाव से तापमान (UP ka Temprature) ऐसा ही बना रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। इस बदलाव के चलते सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी।
कितना रहा कहां का तापमान
अगर बात करें तापमान की तो कानपुर (kanpur ka mausam) शहर में 14.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही इटावा में 16.2℃, बाराबंकी में 16℃, हरदोई में 18.5℃, बहराइच में 17.4℃, प्रयागराज में 18.4℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।इ जबकि, लखनऊ में अधिकतम 31.2℃ और न्यूनतम तापमान 18.2℃ तक दर्ज किया गया है।
