UPI Payments : नई तकनीकी के इस दौर में यूपीआई पेमेंट का चलन काफी ज्यादा बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप यूपीआई पेमेंट पर कैशबैक पाना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन क्रेडिट कार्ड के बारे में जिन का उपयोग करने से यूपीआई पेमेंट पर कैशबैक मिलता है।
डिजिटल पेमेंट के दौर में अब UPI और क्रेडिट कार्ड का मेल यूजर्स के लिए नई बचत का मौका लेकर आ रा है। कई बैंक अब क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए UPI पेमेंट्स (UPI Payments via Credit Card) पर कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट्स दे रहे हैं। यानी अब रोजमर्रा के छोटे-बडे भुगतान जैसे- किराना के समान की पेंमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग या रेस्तरां का बिल आदि UPI से करने पर भी यूजर्स को क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं और फायदे मिल सकते हैं। इससे जहां डिजिटल ट्रांजैक्शन को और बढ़ावा (Promote digital transactions) मिलेगा, वहीं यूजर्स को भी बचत होगी।
जी हां, नई तकनीकी के इस दौर में कई बैंक ऐसे क्रेडिट कार्ड ऑफर (UPI Credit Cards) कर रहे हैं, जो UPI ट्रांजैक्शन पर भी ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका देते हैं। आइए खबर में आपको बताते है उन क्रेडिट कार्ड्स के बारे में, जिनका इस्तेमाल कर UPI से पेमेंट करने पर कैशबैक और रिवॉर्ड्स का फायदा (Credit Cards in India) मिल सकता है।
UPI क्रेडिट कार्ड का मतलब
UPI क्रेडिट कार्ड ऐसा क्रेडिट कार्ड होता है जो RuPay नेटवर्क पर आधारित होता है और जिसे (RuPay Credit Card) आप अपने UPI ऐप—जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM आदि से आसानी से जोड़ सकते हैं। इससे यूजर्स QR कोड स्कैन करके उसी तरह भुगतान कर सकते हैं जैसे सामान्य UPI ट्रांजैक्शन में करते हैं, लेकिन इसमें पैसा सीधे बैंक खाते से नहीं कटता बल्कि क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जाता है।
इस सुविधा के जरिए यूजर्स को क्रेडिट कार्ड के फायदे (Benefits of credit card) और UPI के आसान प्रोसेस दोनों का फायदा मिलता है। इसके अलावा कई कार्ड्स पर कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी दिए जाते हैं, जबकि कुछ मामलों में ATM से कैश निकालने जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।
इन क्रेडिट कार्ड्स पर मिलते है काफी ज्यादा ऑफर
Kiwi RuPay Credit Card के फीचर्स
Kiwi RuPay Credit Card UPI से पेमेंट करने (Features of Kiwi RuPay Credit Card) वालों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इस कार्ड से UPI ट्रांजैक्शन पर करीब 1.5% तक फ्लैट कैशबैक मिलता है। खास बात यह है कि यह कैशबैक तुरंत वॉलेट में क्रेडिट हो जाता है, जिसे बाद में बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा Kiwi Neon मेंबशिप के साथ तीन कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज विजिट की सुविधा भी मिलती है और यह क्रेडिट कार्ड लाइफटाइम फ्री होता है।
HDFC Bank UPI RuPay Credit Card के फीचर्स
वहीं HDFC Bank UPI RuPay Credit Card रोजमर्रा के खर्चों पर रिवॉर्ड (Features of HDFC Bank UPI RuPay Credit Card) पाने वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस कार्ड से ग्रॉसरी, सुपरमार्केट, डाइनिंग और PayZapp के जरिए किए गए खर्चों पर 3% तक CashPoints मिलेत है। यूटिलिटी बिलों पर 2% और अन्य खर्चों पर 1% CashPoints मिलते हैं। एक महीने में अधिकतम 500 CashPoints यानी लगभग 375 रुपये तक का रिवॉर्ड मिल सकता है। इस कार्ड की सालाना फीस 99 रुपये है, जो पिछले साल 25,000 रुपये खर्च करने पर माफ हो जाती है।
IDFC FIRST Bank HPCL Power+ Credit Card
IDFC FIRST Bank HPCL Power+ Credit Card भी UPI यूजर्स के लिए एक विकल्प है। इस कार्ड से UPI रिटेल खर्चों पर हर 150 रुपये पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसमें रिवॉर्ड्स पर कोई तय सीमा नहीं है, यानी ज्यादा खर्च करने पर ज्यादा रिवॉर्ड मिल सकते हैं। इस कार्ड की जॉइनिंग और वार्षिक फीस 199 रुपये है, जो 50,000 रुपये खर्च करने पर वापस हो जाती है।
Axis Bank SUPERMONEY RuPay Credit Card
इसके अलावा Axis Bank SUPERMONEY RuPay Credit Card भी UPI पेमेंट पर रिवॉर्ड देने वाला कार्ड है। super.money ऐप से UPI पेमेंट करने पर इसमें 3% तक रिवॉर्ड मिल सकते हैं। साथ ही पेट्रोल भरवाने पर 1% फ्यूल सरचार्ज की छूट भी मिलती है। इस कार्ड की खास बात यह है कि इस पर कोई सालाना शुल्क नहीं लिया जाता।
YES Bank Klick RuPay Credit Card
इस कार्ड का उपयोग करने वालों को रोजमर्रा के UPI पेमेंट पर 1.5% से 5% तक कैशबैक मिलता है। इस कार्ड पर कोई जॉइनिंग या वार्षिक शुल्क नहीं, यानी पूरी तरह लाइफटाइम फ्री है। यह सिर्फ वर्चुअल कार्ड है इसका फिजिकल कार्ड जारी नहीं होता। यह Scan & Pay करने वाले यूजर्स के लिए काफी पर फायदेमंद है।
