UP Weather : देश के कई राज्यों में फिलहाल मौसम बदलाव के दौर पर है। फरवरी महीना आधा जा चुका है और सर्दी अब विदाई करने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से बरसात को लेकर भी अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बरसात दस्तक देने वाली है। मौसम से जुड़ा यह ताजा अपडेट।
इन दिनों देश के कई राज्यों में सर्दियां विदाई लेने लग गई है और गर्मियों की शुरुआत हो गई है। दिन के समय ज्यादातर इलाकों में चिलचिलाती धूप निकल रही है, वहीं सुबह और शाम के समय भी ठंड का असर कम हो चुका है। बदल रहे मौसम के इस मिजाज के बीच आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि उत्तर प्रदेश (UP Weather) में एक बार फिर से बरसात का दौर लौटने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 48 घंटे तेज बरसात होने वाली है।
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो फिलहाल तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है और दिन के समय काफी ज्यादा धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में मध्यम बरसात हो सकती है। बीते कल भी तेज धूप के कारण दिन के समय लोगों को काफी ज्यादा गर्मी महसूस हुई, दिन के समय निकल रही इस चिलचिलाती धूप को देख लग रहा है कि जैसे मार्च का महीना आ गया हो।
बरसात के साथ तेज हवाएं
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों (IMD Updates) द्वारा अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 17 और 18 फरवरी को मध्यम स्तर की बरसात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि हल्की बरसात की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन मौसम में कोई ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
सबसे ज्यादा तापमान
मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक (Latest Weather News) अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि तापमान में धीरे-धीरे जफा हो रहा है और धीरे-धीरे सर्दियां विदाई लेते जा रही है। बीते कल उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान झांसी में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो की सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। आगरा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और हमीरपुर में 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।
