New Expressway : उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश की विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यूपी में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और नए शहर बसाए डेवलप किए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने चा साल से अटकी एक योजना पर मुहर लगा दी है। दरअसल, यूपी एक एक शहर अब सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से कनेक्ट होगा। इससे सफर तेज और आसान हो जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कहां बनेगा नया एक्सप्रेसवे –
रोड इंफास्ट्रक्चर के मामले में यूपी देश का सबसे मजबूत राज्यों में से एक है। प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब हाल ही में सरकार ने कई सालों से अटकी योजना को हरि झंडी दे दी है। दरअसल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा को सीधा जोड़ने की योजना अब जल्द ही पूरी होती नजर आएगी। इसके तहत फरीदाबाद जिले के तिगांव क्षेत्र में एक नया बाईपास का निर्माण किया जाएगा, जिससे NCR क्षेत्र में कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी।
लाखों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा –
नोएडा में इस नए बाईपास (Noida New Bypass) के बनने से लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा। खासकर फरीदाबाद और आसपास के निवासियों के लिए यह बाईपास खास होने वाला है। यह योजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ेगी। जिसकी कुल लंबाई लगभग 1350-1380 किमी है और यह भारतमाला परियोजना का हिस्सा है। यह तिगांव में प्रस्तावित बाईपास एमआइटीसी नहर (MITC Canal) के साथ बनेगा। इस बाईपास के बनने से फरीदाबाद से नोएडा की यात्रा बेहद आसान और तेज हो जाएगी।
नया बाईपास बनने से होगा यह फायदा –
फिलहाल फरीदाबाद से नोएडा जाने के लिए लोग पुरानी सड़कों और भीड़भाड़ वाले रास्तों से होकर जाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। यह नया बाईपास लोगों की इस समस्या को खत्म करेगा। इसके तैयार होने से लोगों को तेज सफर मिलेगा। इसके साथ ही लॉजिस्टिक्स बेहतर होगी। ताजा मीडिया रिपोट के मुताबिक, प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, योजना को मंजूरी के लिए आवश्यक दस्तावेज सरकार को भेज दिए गए हैं। यह परियोजना पिछले साल से अटकी हुई थी, लेकिन अब इसे हरि झंडी दे दी गई है।
मंझावली पुल से कनेक्टिविटी मजबूत
मंझावली पुल (Manjhawali Bridge) के तैयार होने और उत्तर प्रदेश में संबंधित सड़क निर्माण के बाद यह कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इससे न केवल फरीदाबाद-नोएडा, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच भी बेहतर लिंकेज बनेगा, जो क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा। इस योजना की शुरुआत मार्च 2022 में हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) तिगांव में एक विकास रैली के लिए आए थे, जिसका आयोजन स्थानीय विधायक और अब मंत्री राजेश नागर ने किया था।
4 साल बाद पूरी होगी योजना –
रैली में राजेश नागर ने CM से तिगांव में एमआइटीसी नहर (MITC Canal) के साथ बाईपास बनाने की मांग की थी। मनोहर लाल खट्टर ने तत्काल इसका ऐलान किया। तब से यह मांग पूरी होने की प्रतीक्षा में थी, और अब 4 साल बाद इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। इस बाईपास से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तिगांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को सीधा फायदा होगा।
ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा –
दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम तेजी से बढ़ता जा रहा है और औद्योगिक विकास को देखते हुए यह कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस रूट से आए दिन हजारों वाहन आवाजाही करते हैं। इस नए बाईपास (MITC Canal) के बनने से सफर बेहद आसान हो जाएगा। इससे लोगों का समय तो बचेगा ही इसके साथ ही ईंधन की भी बचत होगी। इसके आलवा, पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से जुड़ने से क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
