New Expressway in UP : उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए सरकार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं वहीं कई नई शहर भी डेवलप किए गए हैं। इस समय यूपी में कई एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। वहीं कुछ यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। अब उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार यह एक्सप्रेसवे 500 से ज्यादा गांव को कनेक्टिविटी देगा। चलिए जानते हैं किस दिन से शुरू होगा यह एक्सप्रेसवे –
उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी देश के हर राज्य के साथ करने के लिए सरकार नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाने पर जोर दे रही है। यह कार्य प्रगति पर है। इस समय यूपी में कई एक्सप्रेसवे (New Expressway) बनाए जा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने वाला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, ऊर्जा, शिक्षा और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं की गहन समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं प्रदेश को आर्थिक समृद्धि और निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित कर रही हैं। इन सभी योजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरा कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दिन चालू हो जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे –
गंगा एक्सप्रेसवे पर लंबे समय से काम चल रहा है। अब हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Update) परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फरवरी 2026 के अंत तक 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को यात्रियों के लिए खोल दिया जाए। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश की कनेक्टिविटी को ऐतिहासिक मजबूती देगा और औद्योगिक, कृषि व लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए मजबूत आधार बनेगा।
बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) 12 जनपदों से होकर गुजरेगा और 500 से अधिक गांवों को इसका सीधा लाभ होगा। सड़क गुणवत्ता के लिए रफनेस इंडेक्स और राइडिंग कम्फर्ट इंडेक्स जैसे आधुनिक तकनीकी मानकों के आधार पर परीक्षण किए जा रहे हैं। वे-साइड अमेनिटीज, रोड सेफ्टी फीचर्स और एक्सेस कंट्रोल सिस्टम को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
एयर कार्गो हब बनेगा यूपी का जेवर एयरपोर्ट –
मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, (Noida International Airport) जेवर की समीक्षा करते हुए फेज-3 के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का आदेश दिया है। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश वैश्विक कनेक्टिविटी और निवेश का बड़ा केंद्र बनेगा और राज्य एयर कार्गो हब के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि एयरपोर्ट के प्रथम चरण के संचालन से प्रतिवर्ष एक करोड़ से अधिक यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट हब पर जोर
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (Multimodal Logistics Hub) और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की समीक्षा करते हुए इन परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशन निर्माण समेत संबंधित विषयों पर भारत सरकार के मंत्रालयों से निरंतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। इससे मजबूत लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Logistics Infrastructure) से उद्योगों की लागत घटेगी और यूपी मैन्युफैक्चरिंग व सप्लाई चेन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
बता दें की इन सभी परियोनाओं के पूरा होने से उत्तर प्रदेश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके साथ ही राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और यूपी उन्नति में दिन दोगुनी और रात चौगुनी करेगा।
