UP Expressway Update : उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेसवे बनाए जा चुके हैं, लेकिन अब प्रदेश में सबसे लंबा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने वाला है। प्रदेश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे पर लंबे समय से काम चल रहा है। हाल ही में रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि इस एक्सप्रेसवे का 95% काम पूरा हो गया है। इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Update) के चालू होते ही 12 घंटे की दूरी केवल 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी। आइए खबर में जानते हैं –
योगी सरकार की ओर से प्रदेश की आम जनता को आवागमन को आसान बनाने के लिए लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में जल्द ही सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने वाला है। ये एक्सप्रेसवे योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट (Expressway Update) का 95% काम पूरा हो चुका है और अब जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।
किस एक्सप्रेसवे का होगा उद्घाटन –
जिस एक्सप्रेसवे की हम बात कर रहे हैं वह गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway Update) है। इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम फेज में हैं और एक्सप्रेसवे पर FASTag टोल सिस्टम का सफल ट्रायल पूरा हो गया है और अब माना जा रहा है कि अब इसके उद्घाटन की तारीख दूर नहीं है। इस एक्सप्रेस के निर्माण से 12 जिलों को सीधा लाभ होगा।
पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी को जोड़ेगा
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से यूपी को पूर्वी हिस्से से कनेक्ट किया जाएगा और इसके शुरू होने से सफर सुगम होगा।UP के सबसे लंबा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा बनाया जाने वाला है और मुख्यमंत्री योगी (Chief Minister Yogi) ने अधिकारियों को खास निर्देश जारी किए हैं कि एक्सप्रेसवे का काम फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह तक पूरा किया जाना चाहिए। उसके बाद PM नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले महीने इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
एक्सप्रेसवे पर इतने स्ट्रक्चरों का हुआ निर्माण
जानकारी के अनुसार 594 किलोमीटर लंबे इस 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (6-lane Greenfield Expressway) का तकरीबन 95 प्रतिशत निर्माण काम पूरा हो गया है। बड़ी बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर मौजूद सभी 1498 स्ट्रक्चरों का निर्माण सफलतापूर्वक हो गया है। UPEIDA की ओर से विभिन्न टोल प्लाजा पर फास्टैग आधारित टोल कलेक्टशन सिस्टम का परीक्षण (Testing of toll collection system) कर लिया गया है। ट्रायल के दौरान टोल बैरियर सिर्फ 1.5 से 2 सेकंड के भीतर खुल गए। सफल ट्रायल के बाद एक्सप्रेसवे खुलते ही यात्रियों को टोल पर लंबी कतारों में नहीं लगना होगा।
12 घंटे का सफर 6 घंटे में होगा पूरा –
वैसे तो अभी मेरठ से प्रयागराज जाने में तकरीबन 12 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत से यात्रा सिर्फ 6 से 8 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) को 120 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए तैयार किया गया है और यह कॉरिडोर यूपी के 12 जिलों, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, को आपस में कनेक्ट करेगा।
