UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में पिछले काफी समय से बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बात दें कि अब यूपी के इन जिलों में तगड़ी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। आज हम आपको यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब यूपी में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अब जल्द ही ठंड की भी शुरुआत होने की संभावना है। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में।
बारिश होने की उम्मीद 
मौसम विभाग (IMD Weather) ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं 26 और 27 अक्टूबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह कहीं-कहीं धुंध व हल्का कोहरा छाया रहने वाला है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग (Weather Update) का मानना है कि 28 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में सुबह और देर रात धुंध छाए रहने की उम्मीद है। 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। वहीं आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम शुष्क रहने के आसार 
मौसम विभाग (IMD Mausam Update) का मानना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है, जिसकी वजह से 28 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में आसमान साफ और मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। सतही हवाओं की वजह से उत्तरी-पूर्वी दिशा में बहने से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है।
27 अक्टूबर तक बारिश की उम्मीद
27 अक्टूबर तक दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm Alert) में बदलने के आसार लगाये जा रहे हैं। इस तूफान का मुख्य असर पूर्वी तटीय राज्यों पर रहने वाला है। हालांकि इसके आंशिक प्रभाव से यूपी में भी मौसम बदलने वाला है।
बादलों की आवाजाही रहेगी जारी
मौसम विभाग का मानना है कि ये प्रणाली विकसित हो जाने के बाद तीन दिनों के बाद प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसकी वजह से 29 और 30 अक्टूबर को दक्षिणी-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। नोएडा, लखनऊ (Lucknow Mausam), कानपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा रहने वाला है।
 
यूपी में ऐसा रहेगा मौसम 
आज यूपी (UP Ka Mausam) के कानपुर, वाराणसी, झांसी, आगरा, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, ललितपुर, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, अमेठी, रायबरेली, हमीरपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज (Prayagraj Mausam Update), सोनभद्र, भदोही, जौनपुर में कुछ जगहों पर सुबह धुंध देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओर दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य रहने वाला है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		