New Railway Line : उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने के बाद अब सरकार रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दे रही है। हाल ही में यूपी सरकार ने प्रदेश में नई रेलवे लाइन बिछाने का ऐलान किया है। इस रेलवे लाइन को 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तैयार होने पर लाखों लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब उत्तर प्रदेश में नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनाई जा रही है। इस नई रेलवे लाइन के बनने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 62 गांव के विकास को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
नई रेलवे लाइन के लिए 62 गांव से भूमि होगी अधिग्रहित –
बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बहराइच के साथ जोड़ने के लिए नई रेलवे लाइन (New Railway Line) बनाई जाएगी। जरवलरोड से 65 किलोमीटर बाडगेज लाइन बिछाई जाएगी। इस नई रेलवे लाइन के निर्माण पर 530 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। नई रेलवे लाइन की डीपीआर तैयार की जा रही है डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद इस रूट पर आने वाले 62 गांव से भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
बनाए जाएंगे तीन रेलवे स्टेशन एक हाल्ट –
यह नई रेलवे लाइन (UP New Railway Line) कई छोटे और बड़े शहरों को एक साथ जोड़ेगी। इस पर तीन रेलवे स्टेशन एक हाल्ट का निर्माण किया जाएगा। रेल मार्ग के बनने के बाद कम खर्चे में बहराइच की नहीं श्रावस्ती, बलरामपुर व नेपाल के लोग भी राजधानी की यात्रा कर सकेंगे।
सफर तेज और आसान होगा –
बहराइच जरवल रोड नई रेलवे लाइन (Jarwal Road New Railway Line) परियोजना को अब गति दी गई है। इसके पूरा होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश की रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत होगी। आम लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज सुरक्षित और सुविधाजनक मिलेगा।
बहराइच रेलवे लाइन (Bahraich railway line) के लिए डेढ़ साल पहले पूर्व रेलवे विभाग की ओर से सर्वे करवाया गया था। डीपीआर (DPR) के मुताबिक इस लाइन पर जरवल कस्बा केसरगंज फखरपुर रेलवे स्टेशन और पसेंडी शुगर मिल पर एक हाल्ट बनाया जाएगा
2027 तक चालू होगी नई रेलवे लाइन –
रेल लाइन बिछाने के लिए कैसरगंज तहसील के टेंड़वा महंत, हैबतपुर, पंदूर, घासीपुर, दतौली, खपुरवा, टेंडवा अल्पीमिश्र समेत 18 गांव व बहराइच तहसील के अमीनपुर नगरौर, नगरौर, मसीहाबाद, गोकुलपुर, गुदुआपुर समेत 24 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसको लेकर अधिगृहीत अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट ने कवायद भी शुरू कर दी है। 2027 तक इसके चालू होने की उम्मीद है।
जरवलरोड-बहराइच के बीच नई रेल लाइन (new railway line latest news) बिछाने को कैसरगंज व बहराइच तहसीलों के 62 गांवों के किसानों के जमीनों को अधिग्रहीत किया जाएगा। इसको लेकर किसानों से बातचीत कर सामंजस्य बन गई है। जमीनों के अधिग्रहण का कार्य परवान चढ़ रहा है।
