New Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश के हर जिले को हाईवे और एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। अब उत्तर प्रदेश वालों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज़ है। दरअसल, सरकार ने प्रदेश में 12 नए एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर बनेंगे नए एक्सप्रेसवे –
उत्तर प्रदेश की विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब राज्य के हर जिले की तस्वीर बदलने वाली है। दरअसल, प्रदेश में 12 नए एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी की जा रही है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश पहले ही देश का सबसे मजबूत राज्य है। यहां पर 12 नए एक्सप्रेसवे बनने से उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे (UP New Expressway Latest News) वाला राज्य बन जाएगा।
योगी सरकार का बड़ा लक्ष्य –
सरकार द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम से प्रदेश के विकास क्रांति में बड़ा बदलाव आएगा। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य की छोटे से छोटे कस्बे को एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ने के लिए एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बनवा रही है। जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में फिलहाल 7 एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) संचालित है, जबकि तीन एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। तीन निर्माणधीन एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश में कुल 10 एक्सप्रेस से एक्टिव हो जाएंगे।
राज्य करेगा तरक्की –
इसके बाद अब सरकार 12 नए एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) बनाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में प्रदेश में एक्सप्रेसवे की कुल संख्या 10 से बढ़कर 22 हो जाएगी। प्रदेश में एक्सप्रेसवे का छाल बिछने से आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। देश की बड़ी-बड़ी कंपनी है यहां उद्योग स्थापित करेंगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा।
यूपी में 22 हो जाएगी एक्सप्रेसवे की संख्या –
उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की हर छोटे से छोटे इलाके को एक्सप्रेसवे (New Expressway) की कनेक्टिविटी मिले, ताकि प्रदेश का हर एक कोना दूसरे कोने के साथ शानदार तरीके से कनेक्ट हो। उत्तर प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे बनने के बाद सभी जिले शहर और कस्बे सिर्फ आपस में ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के बड़े राज्यों के साथ भी जुड़ जाएंगे। इससे लाखों करोड़ों लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।
यह एक्सप्रेसवे सिर्फ आम लोगों की यात्रा में ही मदद नहीं करेंगे, बल्कि व्यापार को भी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद सप्लाई चैन और भी मजबूत हो जाएगी। बेहतर कनेक्टिविटी होने से राज्य में जबरदस्त निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास को पंख लगा देंगे
प्रॉपर्टी के रेट भी छूएंगे आसमान –
प्रदेश में अच्छी कनेक्टिविटी होने और लगातार बनाए जा रहे हाईवे और एक्सप्रेसवे के चलते जमीन की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। 12 प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद प्रॉपर्टी की कीमतों (property rate) में बंपर उछाल आने की उम्मीद है।
5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा UP –
यूपी सरकार, राज्य को वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ एयरपोर्ट पर भी काफी जोर दे रही है। प्रदेश में फिलहाल कुल एयरपोर्ट की संख्या 16 है। इनमें से 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं, जबकि बाकी के 12 डोमेस्टिक एयरपोर्ट हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport), राज्य का 17वां और 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही, उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
