UP News :उत्तर प्रदेश में एक और नया शहर बसाया जा रहा है। इस शहर को बसाने का काम चार चरण में किया जाएगा। नए शहर में 6 लाख लोगों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसको लेकर प्रशासन की पूरी रणनीति भी सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश में एक और नया शहर बसाया जा रहा है। इस शहर को बसाने का काम चार चरण में किया जाएगा। नए शहर में 6 लाख लोगों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसको लेकर प्रशासन की पूरी रणनीति भी सामने आ गई है।
उत्तर प्रदेश में लगातार डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर रही है। एक तरफ जहां सड़कों के नेटवर्क को एक्सप्रेसवे के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है तो दूसरी तरफ अब घनी आबादी वाले राज्य में नए शहर बसाने पर भी कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 4 फेज में एक नए शहर (New City Project For UP) का निर्माण किया जाएगा।
पहले चरण में 3165 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण 
उत्तर प्रदेश में नए शहर (UP me nya Sahar) को अलग-अलग चरणों में बसाया जाएगा। पहले चरण में 3165 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस योजना के दायरे में 15 गांव आएंगे। नए शहर के बुनियादी ढांचे पर ही 8500 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। जबकि पूरी परियोजना पर 50,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
20911 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगा नया शहर 
उत्तर प्रदेश (New City UP) में नए और आधुनिक शहर के निर्माण की योजना को मंजूरी मिल गई है। इस शहर को 20911 हेक्टेयर भूमि पर बसाया जाएगा। यह शहर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे महानगरों को टक्कर देगा। परियोजना के तहत चार चरणों में काम किया जाएगा। इस शहर को एक्सप्रेसवे और जीटी रोड के पास से शुरू किया जाएगा। 
किसानों की सहमति से उचित मुआवजे पर होगा भूमि अधिग्रहण 
नए शहर (New Cities in UP) को कई गांवों की भूमि पर बसाया जाएगा, जिसमें जोखाबाद और सांवली आदि शामिल हैं। इसमें किसानों की आपसी सहमति के हिसाब से उचित मुआवजे की दर को तय किया जाएगा। इसके लिए हर गांव में जाकर बैठक की जाएगी। 
पहले चरण के लिए ₹1000 का बजट सुरक्षित
नए शहर (New City in UP) को बसाने के लिए पहले चरण में 3165 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इसमें करीब 15 गांव आएंगे। इस चरण के बुनियादी ढांचे पर ही 8500 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से 1000 करोड़ रुपए का बजट पहले ही सुरक्षित किया गया है। 
औद्योगिक निवेश के हिसाब से बनेगा बड़ा केंद्र 
उत्तर प्रदेश का यह शहर नए नोएडा (New Noida in UP) के नाम से जाना जाएगा। जहां पर आवासीय क्षेत्र के साथ-साथ औद्योगिक निवेश का भी समावेश किया जाएगा। करीब 8000 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गतिविधियां होंगी। यहां के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेश को आकर्षित किया जा रहा है। नई औद्योगिक (New Industrial Units in UP) इकाइयों को स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 
इस योजना के तहत करीब 1 लाख लोगों को रोजगार (employee in UP) मिलने की संभावना है और 6 लाख लोगों को बसाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर 3.50 लाख लोग तो दूसरी जगह से आकर बस सकते हैं। परियोजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास की बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कब तक बन जाएगा नया शहर 
उत्तर प्रदेश (UP New City Project) के इस नए शहर को मास्टर प्लान 2041 के तहत पूरा किया जाएगा। यानी कि 2041 तक चार चरणों में इस पर काम किया जाएगा। पहले चरण में 2027 तक काम किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 2032 तक पूरा किया जाएगा। वहीं तीसरे चरण का कार्य 2037 तक होगा। अंतिम चरण में 2041 तक पूरा काम प्रोजेक्ट के तहत कर किया जाएगा। 
समाधान के लिए बनाए जाएंगे अस्थायी कार्यालय
प्रत्येक चरण में भूमि अधिग्रहण और ढांचागत विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों और स्थानीय लोगों की समस्याओं के हल के लिए व किसी भी अड़चन के समाधान के लिए अस्थाई कार्यालय भी गांव में खोले गए हैं। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और नया नोएडा आने से दशकों में ने केवल आवास और उद्योग का केंद्र बनेगा बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए यह कई अवसर प्रदान करेगा। 
किस चरण में कितनी भूमि पर होगा काम 
उत्तर प्रदेश (UP News) में इस योजना के तहत 4 चरणों में कार्य किया जाएगा। पहले चरण में 2027 तक 3165 हेक्टेयर भूमि पर विकास कार्य किया जाएगा। इसके बाद 2032 तक 3798 हेक्टेयर भूमि पर काम होगा। जबकि तीसरे चरण में 2037 तक 5908 हेक्टेयर भूमि को विकसित किया जाएगा। अंतिम चरण में सबसे ज्यादा 8230 हेक्टेयर भूमि को विकास के दायरे में लाया जाएगा।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		