UP News :उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए पुरानी सड़कों का दोहरीकरण किया जा रहा है। सरकार ने प्रदेश के एक जिले में 4 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए 7 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से
उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश को देश की हर हिस्से के साथ जोड़ने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। अब यूपी में पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बता दें कि गुन्नौर तहसील क्षेत्र के बबराला में स्थित राजघाट गंगा (UP Rajghat Ganga) घाट पर जाने वाले श्रद्धालु को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बबराला से गंगा घाट तक की 4 किलोमीटर लंबी सड़क को 7 करोड़ की लागत से चौड़ा करने का ऐलान किया गया है।
धार्मिक आयोजनों के कारण लग जाता है भारी ट्रैफिक –
श्रद्धालु प्रत्येक माह यहां पर भारी संख्या में आते हैं। ऐसे में जिले से भी काफी संख्या में लोग गुन्नौर तहसील क्षेत्र में राजघाट गंगा (Rajghat Ganga) के बबराला घाट (Babrala road project) तक पहुंचाते हैं। वहीं जिले के काफी संख्या में श्रद्धालु सावन व महाशिवरात्रि को कावड़ लेने के लिए भी घाट पर जाते हैं। ऐसे में यहां भारी ट्रैफिक लग जाता है इस समस्या का समाधान करने के लिए सड़क को चौड़ा करने का फैसला लिया गया है।
गंगा घाट पर होने वाले आयोजन पर भारी संख्या में भगत पहुंचते हैं। इसमें से कुछ अपने छोटे निजी वाहनों से होते हुए ट्रैक्टर ट्राली द्वारा यहां आते हैं जिसे कई बार सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है और उसमें फंसे से उन्हें कई घंटों का समय गंगा घाट तक पहुंचने में लगता है।
4KM को 7 करोड़ की लागत से किया जाएगा चौड़ा –
अब लोगों को इस जाम में परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल, 4 किलोमीटर लंबी सड़क (Sambhal road widening) को 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जबकि अभी तक यह सड़क करीब साढे 5 मीटर चौड़ी है। इस पर लगभग 7 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। सड़क के चौड़ीकरण के बाद दो पहिया, चार पहिया में अन्य वाहनों की आवाजाही पहले से और सुगम और तेज हो जाएगी।
सड़क के दौहरीकरण के बाद इन लोगों मिलेगा सीधा लाभ –
सड़क के चौड़ीकरण के बाद ने केवल श्रद्धालुओं का सफर आसान और तेज होगा बल्कि स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों व अन्य लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारू बनाए रखने में भी प्रशासन को आसानी होगी।
बबराला से राजघाट गंगा घाट (Rajghat Ganga Ghat) तक की चार किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए सात करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाकर शासन को काफी समय पहले ही भेज दिया गया था, जिसे अब अनुमति मिल गई है। अब सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।
बबराला से राजघाट गंगा घाट (Rajghat Ganga Ghat) तक की चार किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए सात करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाकर शासन को काफी समय पहले ही भेज दिया गया था, जिसे अब अनुमति मिल गई है। अब सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।
