new railway line in Up : उत्तर प्रदेश में नई एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाने के बाद अब सरकार रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने पर काम कर रही है। प्रदेश के हर जिले को रेलवे नेटवर्क के साथ जोड़ने के लिए नई-नई रेलवे लाइन बनाई जा रही है। हाल ही में सरकार ने यूपी में 65 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बनाने की योजना बनाई है। आईए जानते हैं नई रेलवे लाइन किस रूट पर बनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। अब प्रदेश के विकास को पंख लगने वाले हैं। योगी सरकार राज्य में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे नए शहर और अब नई रेलवे लाइन बिछाने पर काम कर रही है। राज्य में लगातार हो रहे डेवलपमेंट के कार्य के चलते यहां खूब निवेश हो रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधि में सुधार हुआ है।
लाखों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ –
जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बहराइच के साथ कनेक्ट करने के लिए जरवल रोड से 65 किलोमीटर ब्राडगेज लाइन बिछाने योजना बनाई गई है। इस नई रेलवे लाइन (New Railway Line) के बनने से 10 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कई छोटे शहर बड़े शहर के साथ कनेक्ट होंगे।
62 गांव से खरीदी जाएगी जमीन –
नई रेलवे लाइन पर 530 करोड रुपए का खर्च आएगा। डीपीआर (DPR) को मंजूरी मिल गई है इसके बाद 62 गांव में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। बता दें कि इस नई रेलवे लाइन पर तीन रेलवे स्टेशन और एक हॉल्ट का निर्माण किया जाएगा। इस नई रेलवे लाइन के बनने के बाद कम खर्चे में बहराइच ही नहीं सस्ती बलरामपुर और नेपाल के लोग भी राजधानी पहुंच सकेंगे।
बहराइच-जरवल रोड नई रेल लाइन (Bahraich-Jarwal Road new rail line) बहुप्रतीक्षित परियोजना को अब नई गति मिली है। इसके पूरा होने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत आधार मिलने के साथ आम जनता को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
बता देंगे डेढ़ साल पहले पूर्व रेलवे विभाग (Railway Department) की ओर से सर्वे करवाया गया था। डीपीआर (DPR new railway line) के मुताबिक, इस लाइन पर जनरल कस्बा केसरगंज फखरपुर रेलवे स्टेशन और पार्षिणदी शुगर मिल पर एक हॉल का निर्माण किया जाएगा
जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज –
जरवलरोड-बहराइच के बीच नई रेलवे लाइन (new railway line Update) बिछाने को कैसरगंज व बहराइच तहसीलों के 62 गांव के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। नई रेलवे लाइन निर्माण के लिए जमीन के लिए किसानों से बातचीत कर सामंजस्य बन गई है। अधिकारियों द्वारा जमीन अधिग्रहण (land acquisition) का कार्य तेज कर दिया गया है।
2027 तक चालू हो जाएगी नई रेलवे लाइन –
रेल लाइन बिछाने के लिए कैसरगंज तहसील के टेंड़वा महंत, हैबतपुर, पंदूर, घासीपुर, दतौली, खपुरवा, टेंडवा अल्पीमिश्र समेत 18 गांव व बहराइच तहसील के अमीनपुर नगरौर, नगरौर, मसीहाबाद, गोकुलपुर, गुदुआपुर समेत 24 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित (land acquired) की जाएगी। इसको लेकर अधिगृहीत अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट ने कवायद भी शुरू कर दी है। 2027 तक इसके चालू होने की उम्मीद है।
