UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश पर अब मानसून का रंग अब पूरी तरह से चढ़ गया है। प्रदेश के कई इलाकों में अब बादलों की आवाजाही भी लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश (UP weather news) के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अब प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आएगी।
उत्तर प्रदेश में हर दिन मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। तेज हवाएं और बादलों की घटाएं सुबह से ही कई इलाकों में छा रही हैं। भारी बारिश (UP heavy rain alert) के इन संकेतों के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे उत्तर प्रदेश (UP weather news) के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने के साथ साथ जलभराव होने की भी आंशका है।
कई नदियों का जलस्तर बढ़ा-
मौसम विभाग ने अलर्ट (rain alert in UP) जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ साथ मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात हो सकता है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में कई जगह मानसूनी (monsoon update) बारिश हो चुकी है। इनमें पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 50 जिले शामिल हैं। बारिश का यह सिलसिला अब भी जारी है, इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। उत्तर प्रदेश (UP weather today) में लगातार हो रही बारिश ने कई नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है। हालांकि लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश-
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 मिलीमीटर बारिश पिछले 24 घंटों में ही हो चुकी है। यह सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक बारिश (UP rain alert 30 july) बताई जा रही है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में हल्की बारिश हुई है। अब प्रदेश के मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज (prayagraj rain alert), फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, औरैया, जालौन सहित प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lucknow weather news) में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई जगह बिजली गिरने की भी संभावना है।
2 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान-
आज बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार यहां पर भी जल्द ही भारी बारिश होगी। पिछले दो-तीन दिनों से लखनऊ में हल्की व मध्यम बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा। इस कारण अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान (UP temprature news) 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला-
जब से उत्तर प्रदेश (UP ka mausam) में मानसून ने दस्तक दी है, तब से लेकर अब तक राज्य में 320 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश (rain alert in UP) होने की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली भी कर सकती है। बारिश का यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।
