Uttar Pradesh Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में एक बार फिर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में यानी मार्च के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश (UP Weather) में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती हैं। वहीं, अगर बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश में मौसम सामान्य रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा जरूर देखने को मिला है।
हालांकि अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहा है। वहीं, दिनभर तेज धूप निकली रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होता रहा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। इस बीच मौसम विज्ञान (UP ka weather) विभाग की ओर से बताया गया है कि आगामी 7 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसे में फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर चुकी है।
जानें आने वाले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (India Weather Department) की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार 2 मार्च के आसपास एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। ऐसे में प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मार्च के पहले सप्ताह में 3 व 4 को होली का त्योहार भी है। ऐसे में हो सकता है होली के दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश हो जाए।
जानें राजधानी लखनऊ में कैसा है मौसम
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज 26 फरवरी को सुबह से ही राजधानी लखनऊ में मौसम (Mausam) साफ बना हुआ है। इस दौरान तेज धूप भी निकली हुई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान में आज एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर हम बीते दिन की बात करें तो 25 फरवरी को राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहा था और दिन भर तेज धूप निकल रही थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में बीते दिन 25 फरवरी को लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।
हमीरपुर रहा सबसे गर्म क्षेत्र
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते दिन उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म क्षेत्र की बात करें तो यह हमीरपुर रहा है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले का रहा है। बिजनौर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानें क्या है विशेषज्ञों की राय
इस बीच मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह का कहना है कि वर्तमान में कोई मौसम तंत्र एक्टिव न होने के चलते उत्तर प्रदेश (UP Weather) में मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में आगामी 7 दिनों तक मौसम में बदलाव होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जरूर हो सकती है। उनका कहना है कि इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की जा सकती है।
ऐसे में फरवरी महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। उनका कहना है कि अगले महीने में 2 तारीख को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके चलते हिमालय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है और उसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलने के आसार हैं।
