Vaibhav Suryavanshi: जब भारतीय टीम बैटिंग कर रही थी तब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर काफी तेवर दिखाए थे। फील्डिंग के दौरान 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानियों से पूरा हिसाब लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी गुस्से से लाल हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
Vaibhav Suryavanshi, IND vs PAK U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार, 1 फरवरी को सुपर-6 में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
जब भारतीय टीम बैटिंग कर रही थी तब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर काफी तेवर दिखाए थे। फील्डिंग के दौरान 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानियों से पूरा हिसाब लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी गुस्से से लाल हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
भारत ने पाकिस्तान को धोया
बुलावायो में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-6 राउंड का मैच खेला गया। पाकिस्तान को ये मैच बड़े अंतर से जीतने की जरूरत थी, जिससे वो सेमीफाइनल में पहुंच पाता। वहीं भारत को ये मैच सिर्फ जीतने या मामूली अंतर से हारने की जरूरत थी और अंत में वही हुआ। टीम इंडिया ने ही पाकिस्तान को 58 रन से रौंदते हुए टूर्नामेंट से बाहर किया और खुद सेमीफाइनल में एंट्री की। मगर मैच का फैसला होने से पहले गरमा-गर्मी भी देखने को मिली।
गुस्से से लाल हुए Vaibhav Suryavanshi
ये सब हुआ मैच खत्म होने से पहले, जब पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी चल रही थी। पारी के 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम के उप-कप्तान विहान मल्होत्रा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज अली हसन बलोच का विकेट हासिल किया। ये पाकिस्तानी पारी का छठा विकेट था, जिसने उसकी हार तय कर दी थी। मगर जहां विहान इस विकेट का जश्न मना रहे थे, वहीं उनके पास ही मौजूद वैभव (Vaibhav Suryavanshi) गुस्से में पाकिस्तानी बल्लेबाज पर अपनी भड़ास निकालते हुए कुछ बोल रहे थे।

Vaibhav Suryavanshi पाक खिलाड़ी से भिड़े
वैभव पाक बल्लेबाज की ओर बढ़ रहे थे लेकिन तभी विहान ने उन्हें देख लिया और वो अपना सेलिब्रेशन छोड़कर तुरंत भागकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को रोकने लगे। भारतीय स्टार इस दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज को कुछ न कुछ बोले जा रहा था लेकिन फिर टीम के उप-कप्तान ने उन्हें शांत कराया। इस वक्त तक बाकी खिलाड़ी भी वहां पहुंच गए।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से वैभव का टकराव
अब वैभव किस बात पर गुस्सा थे ये तो फिलहाल साफ नहीं है लेकिन उनका पाकिस्तानी खिलाड़ियों से टकराव नया नहीं है। इससे पहले दिसंबर में अंडर-19 एशिया कप के दौरान भी ये सब हुआ, जब उनकी बैटिंग के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार उल-जुलूल कमेंट कर रहे थे। वहीं एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान वैभव को स्लेजिंग का सामना करना पड़ा था और उस दौरान भी उनका पाक खिलाड़ियों से काफी टकराव हुआ था।
