विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। उनकी पत्नी ने 15 फरवरी को पुत्र को जन्म दिए।कोहली और अनुष्का शर्मा पहले ही एक बेटी वामिका के पिता है।कोहली ने इंस्टाग्राम पर की गयी पोस्ट में जानकारी दी,’अत्यधिक ख़ुशी और प्यार के साथ हमे सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है जो 15 फरवरी को हमंने इस दुनिया में अपने बेटे और वामिका के छोटे भाई अकाय का स्वागत किया,अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत पालो में हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाए चाहते है,हम आपके अनुरोध करते है की इस समय हमारी निजता का सम्मान करे ‘.
विराट कोहली के इस घोषणा के बाद सोशल मिडिया पर फेंस और क्रिकेटर उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे है।सचिन तेंदुलकर ने भी खास मेसेज लिखकर कोहली और अनुष्का को बधाई दी है।सचिन ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा ,’आपको परिवार में एक अनमोल सदस्य ‘अकाय ‘ के आगमन पर विराट और अनुष्का को बधाई।जैसे उनका नामा खुशियों से भरा है ,वैसे ही वह आपकी दुनिया को अंतहीन खुशी और हंसी से भर देगा।यहाँ उन रोमांचो और यादो के बारे में बताया गया है जिन्हे आप हमेशा संजोकर रखेंगे..दुनिया में आपका स्वागत है ,छोटे चैंप। ‘ चीन का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
इतना ही सचिन के अलावा कई दिग्गजों ने पोस्ट शेयर कर कोहली और अनुष्का को बधाई दी है।आरसीबी की और से भी है पोस्ट शेयर किया गया है।विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर इग्लेंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।वही कुछ दिन पहले एबी डिविलियर्स ने पहले ही घोषणा की थी की कोहली पिता बनने वाले है ,जिसके कारण उन्होंने टेस्ट सीरीज ने खेलने का फैसला किया था।हालांकि एबी ने फिर बाद में इस खबर को गलत भी बताया था।
