Vivo X200T : वीवो कंपनी के मॉडल्स युवाओं के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। अब जल्द ही वीवो कंपनी की ओर से भारतीय टेक बाजार में एक नए मॉडल को पेश किया जाने वाला है। वीवो के इस नए मॉडल में दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे और इस फोन (Vivo Smartphone) का कैमरा एकदम दमदार होने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि वीवो के किस मॉडल को कब लॉन्च किया जाएगा।
अगर आप भी वीवो का कोई दमदार फीचर्स वाला बजट फ्रेंडली फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए थोड़ा रूकना बेहतर हो सकता है, क्योंकि वीवो कंपनी की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नए मॉडल (Vivo X200T Smartphone) की लॉन्चिंग की जानी है। जानकारी के मुताबिक वीवो का ये अपकमिंग मॉडल दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर से लैस होने वाला है।
कब लॉन्च होगा Vivo X200T
वीवो कंपनी की तरफ से भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo X200T को लॉन्च (Vivo X200T launched) करने की तैयारी का जा रही है। Vivo X200T को भारत में 27 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कीमतो को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक कंपनी Vivo X200T की कीमत (Vivo X200T Price) तकरीबन 59,999 रुपये के आस-पास रख सकती है।
Vivo X200T की परफॉर्मेंस
फीचर्स की बात करें तो Vivo X200T में 6.67 इंच की OLED LTPS 1.5K का डिस्प्ले (Vivo X200T Display) मिल सकता हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर (Vivo X200T Processor) की बात करें तो वीवो के इस फोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर मिलने की संभावना है और फोन लेक न करें इसके लिए vapour chamber कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। ऐसे में गेमिंग यूजर्स के लिए ये फोन एकदम बेस्ट है।
Vivo X200T में मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी
लीक डिटेल्स के मुताबिक Vivo X200T में 6200mAh की बड़ी बैटरी (Vivo X200T battery) मिल सकती है, जो चार्जिंग के लिए 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Vivo X200T में स्टोरेज(Storage in Vivo X200T) के तौर पर 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। कंपनी की ओर से यह कॉन्फिगरेशन मल्टीटास्किंग और हाई-एंड यूजर्स पर गौर कर तैयार किया गया है।
Vivo X200T का कैमरा सैटअप
Vivo X200T का कैमरा सैटअप (Vivo X200T camera setup) एकदम बेस्ट होने वाला है। डिटेल के अनुसार Vivo X200T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (Vivo X200T camera setup) मिल सकता है, जिसमे 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और Sony IMX882 पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। वीवो के इस फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलने की संभावना है।
