चुनाव आयोग ने SIR फेज-2 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपके पास ये महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं हैं, तो मतदाता सूची से आपका नाम कट सकता है। लिस्ट देखने के लिए पूरी खबर पढ़ें।
Voter List Update 2025 : चुनाव आयोग ने अब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची को अपडेट (SIR का दूसरा चरण) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन जगहों में अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आयोग ने यह भी बताया है कि वोटरों को कौन-कौन से ज़रूरी दस्तावेज़ दिखाने होंगे। अगर आपके पास ये दस्तावेज़ नहीं होंगे और आप इन्हें बीएलओ को नहीं दिखा पाते हैं, तो नई वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल होने में परेशानी आ सकती है।
SIR प्रक्रिया के लिए ये दस्तावेज जरुरी
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पेंशन पेमेंट ऑर्डर
- सरकारी या स्थानीय निकाय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी द्वारा जारी सर्टिफिकेट
- बर्थ सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट
- एजुकेशनल सर्टिफिकेट
- परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट
- फॉरेस्ट राइट सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- एनआरसी
- राज्य या लोकल बॉडी द्वारा तैयार फैमिली रजिस्टर
- जमीन या हाउस अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
इस दिन से शुरू होगा SIR का दूसरा चरण
SIR का दूसरा चरण आज यानी 28 अक्टूबर से शुरू होगा, 3 नवंबर 2025 तक छपाई और ट्रेनिंग का काम चलेगा। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर वोटरों की जानकारी जुटाई जाएगी। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 9 दिसंबर 2025 को आएगा। अगर ड्राफ्ट सूची में कोई आपत्ति या दावा हो तो इसके लिए 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। आपत्तियों और दावों पर सुनवाई और वेरिफिकेशन का काम 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगा। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद, 7 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी।
