Weather Alert : मौसम विभाग ने अगले 70 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलों (hailstorm) के गिरने का खतरा भी जताया गया है… जिसके चलते लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है-
देश के अधिकांश राज्य अब लू और गर्मी की ओर बढ़ते मौसम की ओर शिफ्ट हो गए हैं। लगातार बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। मार्च में ही कई जगहें अप्रैल-मई जैसी गर्मी झेल रही हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में 15 मार्च से बादलों की गतिविधि शुरू होगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा (Haryana ka mausam), पंजाब, राजस्थान, यूपी और बिहार में गरज-चमक, तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
वहीं, पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (New western disturbance active) है, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में बिहार, पश्चिम बंगाल (west bengal weather), ओडिशा, महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट भी जारी है। अधिकांश राज्यों में तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में बारिश के आसार-
उत्तर प्रदेश (up weather alert) में पिछले 72 घंटों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रही। मार्च में कोहरे का यह अनुभव लोगों को चौंका गया है। फिलहाल अधिकांश जिलों में मौसम साफ है, लेकिन दिन में गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। आईएमडी (IMD Weather Forecast) ने अगले एक सप्ताह में लू के प्रवेश के संकेत दिए हैं। कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन में तेज गर्मी महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने और हीटवेव की संभावना (heatwave alert) बनी हुई है।
बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट
बिहार में बढ़ते तापमान के बीच मौसम (Bihar ka mausam) में बदलाव हुआ है। राज्य के कई जिलों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं आंधी-बारिश का अनुमान है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 13 मार्च तक पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर,किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, बांका मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, गया, मधुबनी, जमुई, अररिया, कटिहार और सुपौल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तड़ित झंझा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान आंधी और ओलों (hailstorm) गिरने का खतरा बताया गया है। इसलिए लोगों को खराब मौसम के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने की संभावना बनी हुई है।
कब होगी दिल्ली-एनसीआर में बारिश-
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather update) में धूप ने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया है। मार्च की शुरुआत से ही लोगों को पसीने छुड़ाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 17 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, 14 मार्च की रात से मौसम में बदलाव आ सकता है, जब बादलों की गतिविधि के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
फिलहाल तेज हवाओं के चलते वायु प्रदूषण का खतरा (danger of air pollution) कम होने की उम्मीद है, लेकिन पिछले कई दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार में AQI 315, अलीपुर में 260, बवाना में 255, चांदनी चौक में 243, अशोक विहार में 210 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 200 दर्ज किया गया है। वहीं, नोएडा में AQI लगभग 270 और लोनी में 330 के आसपास रहने की संभावना है।
राजस्थान में बारिश के आसार-
राजस्थान (rajasthan ka mausam) में लगातार बढ़ता तापमान हीटवेव की चेतावनी दे रहा है। इस समय तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं, जो 14 मार्च को और अधिक तेज होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 5-10 डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, बाड़मेर में 41 डिग्री और झुंझुनू के पिलानी में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अगले 3-4 दिनों में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश का अनुभव हो सकता है। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने और लू चलने का खतरा बना रहेगा।
