Weather Alert : इन दिनों देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में जहां ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी के साथ प्रदूषण की वजह से भी लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी देखने को मिल रही है। इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम की क्या स्थिति रहने वाली है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई है।
आज के मौसम को लेकर भारत मौसम विभाग का अपडेट आ गया है। ऐसे में कुछ राज्यों के लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने के आसार हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देगा। बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र में भी गैलन और सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
वहीं, आईएमडी (IMD Update) के अपडेट के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में जो एक निम्न दबाव क्षेत्र बना था वह अब चक्रवर्ती संरक्षण में बदल गया है। इसके चलते केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान एंड निकोबार, कर्नाटक व लक्षद्वीप में काफी तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन क्षत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की है।
जानें राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi ka mausam) में सुबह के समय हल्की ठंड और नमी देखने को मिलेगी। इसके चलते सुबह कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, वेदर अपडेट के अनुसार दिन के समय तेज धूप दिल्ली वासियों को कोहरे और ठंड से राहत दिला सकती है।
अगर तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके अलावा अत्यधिक वायु प्रदूषण के चलते राजधानी दिल्ली का एक्यूआई आज बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk) क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे एक्यूआई 438, मथुरा रोड क्षेत्र में 379, डॉ. करनी शूटिंग रेंज का एक्यूआई 385, द्वारका सेक्टर का एक्यूआई 385, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक्यूआई 341, दिलशाद गार्डन का एक्यूआई 319, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का एकयूआई 351, मुंडका क्षेत्र में एक्यूआई 406, नजफगढ़ क्षेत्र में एक्यूआई 365, नरेला क्षेत्र का एक्यूआई 425 और नेहरू नगर का एक्यूआई 414 दर्ज किया गया है। 300 से 500 के बीच का एक्यूआई बेहद खतरनाक श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
जानें आज उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के वेदर अपडेट (IMD Weather Update) के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, विभाग के अपडेट के अनुसार इस बार अभी से ही दिसंबर महीने जैसी ठंड महसूस की जा रही है। इसी के साथ आगामी दिनों में भी घने कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का यह भी मानना है कि इस महीgने के अंतिम सप्ताह में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।
जानें कैसा रहेगा बिहार में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक बिहार में मौसम में परिवर्तन (Weather Change) देखने को मिल सकता है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में तापमान में काफी गिरावट होगी, जिसके चलते कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से ठंड की चेतावनी भी जारी की गई है और लोगों को सावधानी बरतनी की सलाह दी जा रही है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD Rain Alert) के वेदर अपडेट के अनुसार उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़, श्रीनगर, पुलवामा, अनंतनाग और कुपवाड़ा क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
जानें राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के वेदर अपडेट (IMD Weather) के अनुसार राजस्थान के कई क्षेत्रों में आज यानी 19 नवंबर को सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। इसके साथ प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शीत लहर चल रही हैं। वहीं, सुबह व शाम के समय धुंध के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
जानें दक्षिण भारत में कैसा है मौसम का मिजाज
आईएमडी के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज यानी 19 नवंबर को तमिलनाडु के आठ जिलों में काफी तेज बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, ठूठुकुडी, विरुद्ध नगर, टैंकसी तेना और तिरुनेलवेली क्षेत्र में काफी तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग ने लोगों को स्तर्क रहने की सलाह दी है।
