Weather News : देश के कई राज्यों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड तथा धुंध की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब फिर मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अब इस कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर से बरसात कदम रखने जा रही है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं किन-किन राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
(IMD Alert) ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। देश के कई राज्यों में शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी करते हुए कहा गया है कि अब मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग का मानना है कि देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ बरसात देखने को मिलेगी। हाल-फिलहाल में मौसम विभाग की तरफ से उत्तर भारत के पांच राज्यों में बरसात (Weather Updates) को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
आईएमडी (IMD Rain Alert) की तरफ से उत्तर भारत के 5 राज्यों में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है। इन राज्यों में 40-45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कोहरे का कहर
विभाग की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में 30 जनवरी की सुबह ठंड का कहर काफी ज्यादा देखने को मिलेगा, लेकिन दिन के समय धूप खिलने से राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, बरेली और मेरठ समेत 19 शहरों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी हुआ है। UP और MP के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम होगी और ट्रैफिक पर असर पड़ेगा।
IMD की तरफ से खासतौर पर वाहन चालकों को सावधान रहने के बारे में कहा है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि फरवरी महीनें की शुरूआत बरसात के साथ हो सकती है। राजधानी दिल्ली तथा उसके आस-पास के इलाकों को जल्द ही बरसात का सामना करना पड़ सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
बीते दिनों से पहाड़ी इलाकों में काफी तेज बर्फबारी (Weather News) हो रही है। जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फ गिरने की वजह से कई रास्ते जाम हो गए है। मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। IMD की तरफ से बताया गया है कि श्रीनगर में भी तापमान शून्य से काफी ज्यादा नीचे जाने की संभावना है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। उत्तराखंड के चमोली तथा पिथौरागढ़ जिलों में जमीन पर पाला गिरने की संभावना जताई गई है।
बिहार और पंजाब में भी हालत खराब
मौसम विभाग (Rain Alert) की तरफ से बताया गया है कि बिहार के मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और सुबह की तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। पंजाब के मौसम की बात करे तो वहां अमृतसर और लुधियाना में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ है, जिससे वाहन चलाने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है की 1 और 2 फरवरी को पंजाब के भी कई इलाकों में बरसात हो सकती है। चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
