weather news : फरवरी महीने की 13 तारीख हो चुकी है और अभी भी देश के कई राज्यों में ठंड का माहौल बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब तथा दिल्ली के कई इलाकों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अब चार दिन खराब रहेगा मौसम।
देश के कई राज्यों में मौसम अब बदलाव के दौर पर है। आईएमडी की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि अब सर्दी विदाई लेने वाली है, लेकिन जाते-जाते भी सर्दी अपना असर दिखाने से पीछे नहीं हट रही है। इन दिनों देश के कई इलाकों में दिन के समय में धूप तो निकलती है, लेकिन शीतलहर काफी ज्यादा स्पीड से चल रही है। आईएमडी की तरफ (Weather News) से देश के कई इलाकों में बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है और बताया गया है कि अगले चार दिन मौसम खराब रहने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं अगले दिनों देश भर के किन-किन इलाकों में मौसम करवट लेने वाला है।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आने वाले कुछ ही दिनों में पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी (Rain Alert) के साथ तेज बरसात देखने को मिल सकती है। आईएमडी की तरफ से कहा गया है कि 19 फरवरी तक देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। बादलों के आवागमन की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
UP, Bihar और राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में मौसम
आईएमडी की तरफ से अपडेट (IMD Latest Updates) जारी करते हुए कहा गया है की देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की उम्मीद है और शाम के समय काफी ज्यादा तेज रफ्तार से ठंडी हवा चल सकती हैं। विभाग की तरफ से बताया गया है कि 15 फरवरी से दिल्ली के कई इलाकों में बरसात का दौर शुरू हो सकता है।
उत्तर प्रदेश (UP Weather) और बिहार के मौसम (Bihar Ka Mausam) की बात की जाए तो वहां मौसम लगभग साफ (Weather News) ही रहेगा। कई जिलों में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं राजस्थान में 17 फरवरी को तेज बरसात होने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब (Haryana Mausam) में शीतलहर के साथ कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आने वाली 16 और 17 तारीख को कहीं-कहीं तेज बरसात और कहीं भारी बर्फबारी से जुड़ा अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विभाग (IMD Alert) की तरफ से बताया गया है की पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बरसात और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम करवट ले सकता है।
जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी बीते कल काफी तेज बरसात और बर्फबारी देखने को मिली, वहीं अगले 24 घंटे में यहां ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
देशभर में मौसम ने ली करवट
जाते-जाते सर्दियां देश भर में लोगों की परेशानियों (Weather News) को और बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि अब कई राज्यों में बरसात और तेज हवाएं देखने को मिल सकती है। बताया गया है कि अगले दिनों तापमान में भी काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, वहीं आईएमडी की तरफ से खराब मौसम (IMD Latest Updates) के समय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
