IMD Weather Alert :इन दिनों देश में लगातार मौसम बदल रहा है। वर्तमान में एक ओर जहां कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, उत्तर भारत में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग की ओर से आज 10 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी (IMD Weather) के वेदर अपडेट के अनुसार आज देश के कुछ राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। ऐसे में विभाग ने यहां के लोगों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। चलिए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे 10 जिलों में लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार इन 10 राज्यों में शीतलहर चल सकती हैं।
ऐसे विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) और एनसीआर में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। धीरे-धीरे देश भर में कोहरा बढ़ने लगा है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का प्रभाव देखने को मिलेगा।
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Alert) के वेदर अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह से ही शीतलहर चलने के आसार हैं। ऐसे में आईएमडी की ओर से यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग (IMD Alert) का पूर्वानुमान है कि इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि हाल में दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। एक ओर जहां ठंड बढ़ रही है वहीं, दूसरी ओर दिल्ली वासियों को प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है।
अभी बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) का एक्यूआई (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के कुछ क्षेत्र तो ऐसे हैं जहां का एक्यूआई 400 के आंकड़े को पार कर गया है। चांदनी चौक क्षेत्र का एक्यूआई 470, नेहरू नगर का एक्यूआई 443, वजीरपुर का एक्यूआई 429, विवेक विहार का एक्यूआई 437, आरकेपुरम का एक्यूआई 420 तो ओखला फेज 2 का एक्यूआई 427 दर्ज किया जा रहा है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
दिसंबर महीने की शुरुआत हुए अभी महज 3 दिन ही हुए हैं और सर्दी ने कड़ा रुख कर लिया है। आईएमडी (IMD Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह जहां कोहरा छाया रहेगा वहीं, दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, आज 3 दिसंबर को प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हालांकि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
जानें बिहार में कैसे हैं मौसम के तेवर
बिहार वासियों को इन दिनों जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस होने लगा है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। दूसरी ओर पछुआ हवाओं के चलते भी प्रदेश में ठंड का स्तर (Thand ka Mausam) बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं, इस दौरान बिहारवासियों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।
जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में भी काफी ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड वासियों को जबर्दस्त ठंड (strong cold) का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है। वहीं, इस दौरान मसूरी, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जैसे उच्च पहाड़ी क्षेत्र में सर्दी और ज्यादा हो सकती है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि पिथौरागढ़, चमोली व उत्तरकाशी जैसे कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
