Weather Alert : एक बार फिर से मौसम बदला हुआ है। देश, प्रदेश में अभी भी ठंड का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। इस वेदर अपडेट में पूर्वानुमान लगाया गया है कि आने वाले 3 दिनों तक ठंडी पछुआ हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सुबह व शाम के समय ठंड का अहसास हो सकता है। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत जरूर मिलेगी।
फरवरी महीने में भी बिहार, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत में ठंड का सिलसिला जारी है। लोगों को सुबह व शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, इस दौरान भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में लोगों को ठंड का अहसास होता रहेगा। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि इस दौरान मौसम विभाग की ओर से कोहरे के लिए किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
जानें कितना रहेगा तापमान
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक आज 9 फरवरी को बिहार के कई जिलों में ठंड सामान्य ही रहेगी। हालांकि इस दौरान सर्द पछुआ हवाओं का असर भी लोगों को महसूस होगा। विभाग का यही पूर्वानुमान है कि आगामी तीन दिनों तक मौसम कुछ ऐसा ही रह सकता है। वहीं, सर्द पछुआ हवाओं की गति बढ़ने के कारण इस दौरान तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान तापमन में 1-3 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है।
जानें बीते दिन कैसा रहा मौसम
अगर हम बीते दिन के मौसम की बात करें तो बीते दिन यानी 8 फरवरी को बिहार में न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते दिन यानी 5 फरवरी को बिहार में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सेयस से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलते तापमान में यह गिरावट हुई है।
जानें राजधानी में कैसा है मौसम
बिहार की राजधानी पटना में सुबह व शाम को ज्यादा ठंड हो सकती है। हालांकि विभाग ने दोपहर के समय धूप निकलने का भी पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिली रहेगी। वहीं, बीते दिन यानी 7 फरवरी को भी राजधानी पटना में मौसम में इतना ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।
बिहार में फिलहाल जैसा मौसम बना हुआ है उसे लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में उत्तर भारत में ट्रांजिशन फेज देखा जा रहा है। ऐसे में फरवरी माह में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ठंड धीरे-धीरे कम होगी। वहीं, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ व जेट स्ट्रीम का प्रभाव भी है। इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आगामी कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़त होने की संभावना है।
