Weather Alert : देश के कई हिस्सों में अब गर्माहट देखने को मिल रही है। भले ही सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों का 17 फरवरी तक का वेदर अलर्ट (Weather Alert ) जारी कर दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि मौसम विभाग ने यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के मौसम के बारे में क्या अपडेट जारी किया है।
पूरे उत्तर भारत का मौसम एकदम बदला हुआ है। अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने पुर्वानुंमान जारी किया है कि आगामी दिनों में उत्तर भारत के मौसम (Weather Update Today) में बदलाव देखने को मिल सकता है और इसके लिए कई इलाकों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी समेत अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
किन इलाकों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Forecast) का कहना है कि 13 फरवरी और 16-17 फरवरी को 3 वेस्टन डिर्स्टबेंस सक्रिय हो सकते हैं, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttrakhand Weather Forecast) के साथ ही कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। आईएमडी के मुताबिक इन हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और इस दौरान आंधी आने और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी इलाकों में जारी रहेगा ठंड का सिलसिला
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में अभी ठंड का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं, दूसरी ओर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा जैसे पूर्वी इलाको में तापमान में इजाफा हो सकता है। इन इलाकों में बारिश (Rain Alert) को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस दौरान सुबह-शाम हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली (IMD rain Alert Delhi ) में आज 11 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार है। इस दौरान सुबह हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
बता दें कि वेस्टन डिर्स्टबेंस का असर यूपी (IMD rain Alert Uttar Pradesh ) में ज्यादा नहीं दिखने वाला है। आज 11 फरवरी तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Delhi) 5 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है और आगामी तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। सब मिलाकर पहाड़ी इलाकों में बरसात और बर्फबारी के आसार है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन इस दौरान हल्की ठंड और कोहरा बना रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टन डिर्स्टबेंस के चलते उत्तर भारत में मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है।
