Aaj Ka Mausam : हरियाणा में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश (Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ साथ ठंड वापिस लौटने की भी संभावना लगाई जा रही है। खबर के माध्यम से जानिये मौसम की पूरी जानकारी।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अब मौसम का हाल पूरी तरह से बदलने वाला है। अब एक बार फिर से ठंड की शुरुआत हो जाएगी। ठंड (Today weather Update) शुरू होने की वजह से लोगों को फिर से मुश्किलों का सामना करना होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा-
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western Disturbance) होने की संभावना है, इसकी वजह से कुछ राज्यों में हल्के बादल और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। फिलहाल यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरा दर्ज किया जा रहा है।
दिन में चलेगी ठंडी हवाएं
दिन में ठंडी हवाएं चल रही है। इसकी वजह से सर्दी का प्रभाव बन गया है। पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों तक बर्फबारी होगी। वहीं 9 से 11 फरवरी और फिर 16 से 17 फरवरी के बीच मौसम दोबारा खराब (Snowfall Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि लोगों को ठंड का भी अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। एनसीआर (NCR Weather) के कई इलाकों में हल्का कोहरा रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 250 तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। जोकि खराब की श्रेणी में आता है।
उत्तर प्रदेश और बिहार का ऐसा होगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि ठंड से तुरंत राहत मिलने की उम्मीद थोड़ी कम ही लगाई जा रही है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, हालांकि ठंडी हवाएं सर्दी (UP Ka Mausam) का प्रभाव बनाए रख रही हैं। कई जिलों में कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। वहीं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना भी लगाई गई है।
बिहार में कड़ाके की ठंड कम हो रही है। हालांकि तेज हवाएं और बदलता मौसम अभी परेशानी बढ़ा सकता है। अगले सप्ताह कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, इससे तापमान में उतार-चढ़ाव (Bihar weather today) दर्ज किया जा सकता है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंज और अररिया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। कई जगह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में मौसम की स्थिति
राजस्थान के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की वजह से ठंड कम महसूस हो रही है। कई जगह दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा (Rajasthan Weather) दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही में सुबह और शाम ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी बनी रहेगी।
फतेहपुर और नागौर में न्यूनतम तापमान लगभग 3.8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान (Rajasthan Weather forecast) लगभग 25 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम का हाल
उत्तराखंड में 9 फरवरी से मौसम फिर खराब हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश और भारी बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश (Rain in Rudraprayag) और बर्फबारी की उम्मीद लगाई जा रही है। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और घना कोहरा दर्ज किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश और कश्मीर का मौसम
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद मौसम में बदलाव दर्ज किये जाने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (Himachal Pradesh) से लाहौल-स्पीति, चंबा, कुकुमसेरी और ताबो जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।
10 और 11 फरवरी को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी।
कश्मीर में रातें सामान्य से ज्यादा ठंडी और दिन अपेक्षाकृत (Himachal Pradesh weather) गर्म महसूस हो रहे हैं। घाटी के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लगभग माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
गुलमर्ग में तापमान माइनस 6.7 डिग्री और पहलगाम में माइनस 7.5 डिग्री तक गिर गया गया है। काजीगुंड, कोकरनाग और कुपवाड़ा में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। फिलहाल कश्मीर (kashmir weather) में ‘चिल्लई खुर्द’ का समय चल रहा है, इसमें बारिश और बर्फबारी जारी रहती है। 9 से 11 फरवरी के बीच तेज बारिश और बर्फबारी की अलर्ट जारी किया है।
