Weather Alert : आज 30 दिसंबर को देश के कई हिस्सों में भयंकर धुंध छाई रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तरप्रदेश में 30-31 दिसंबर को घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई गई है। विभाग की ओर से इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी के साथ भारत मौसम विभाग (IMD) ने बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी शीतलहर चलने की आशंका जताई है। वहीं, इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में आगामी 1-2 दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।
भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार कल 30 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड व छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। इसके अलाव 31 दिसंबर तक ओडिशा में और 1 से 3 जरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश में सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर काफी ज्यादा कोहरा (Fog Alert) छा सकता है। वहीं, इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बहुत ज्यादा भयंकर कोहरा छा सकता है। इसी के साथ बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
जानें कहां होगी बर्फबारी और बारिश
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कल 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा इस दौरान हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी कई इलाकों में मध्यम बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।
इसी के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में 30 दिसंबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 1 जनवरी 2026 को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
जानें कैस रहेगा तापमान
आईएमडी के वेदर अपडेट के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान यहां के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं, इसके बाद अगले चार दिनों तक की तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कटौती फिर से देखने को मिल सकती है।
वहीं, आगामी 5 दिनों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। हालांकि आगामी 2 दिनों तक पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
कोहरे व शीतलहर के चलते अलर्ट जारी
भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में सुबह व रात के समय बहुत ज्यादा कोहरा छा सकता है। इसके अलावा नए साल यानी 1 जनवरी 2026 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाने की आशंका है।
वेदर अपडेट के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में आगामी5 जनवरी तक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर तक और अरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक और झारखंड में 31 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
