IMD Weather Alert :देश भर से मानसून की वापसी हो चुकी है और ठंड का एहसास भी लोगों को होने लगा है। इन दोनों देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत में वर्तमान में तेज बारिश देखने को मिल रही है। इस दौरान आईएमडी की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार वर्तमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके चलते दक्षिण और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिलने की संभावना है। इसी के साथ मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर भारत में भी बारिश होने की संभावना है।
इस बार देश में मानसून के दौरान कई राज्यों में जमकर बरसात हुई है। ऐसे में अब जब मौसम करवट ले रहा है तो कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार जैसे कई राज्यों में आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना नजर आ रही है।
वहीं, दक्षिण भारत में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। चलिए जानते हैं कि आज यानी 27 अक्टूबर को देश के अधिकतर राज्यों में मौसम कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं कि आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
यहां बारिश होने की पूरी संभावना
भारत मौसम विभाग (IMD rain Alert) की ओर से देश के कई राज्यों में आज यानी 27 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार राजस्थान और झारखंड में आज बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह व शाम के समय ठंड का एहसास जरूर होगा। वहीं, विभाग ने संभावना जताई है कि कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है।
ओड़िशा के लिए अलर्ट जारी
आईएमडी (IMD Alert) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार बंगाल की खाड़ी में बीते दिन यानी शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र के कारण आज ओडिशा में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 28 अक्टूबर से 3 दिन तक ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (Delhi Weather) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि शाम को दिल्ली और एनसीआर में तापमान में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है। वहीं, कल और परसों यानी 27 और 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने की भी संभावना विभाग की ओर से जताई गई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम
इस साल हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों में समय से पहले ही बर्फबारी (snowfall) की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आगामी समय में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की पूरी उम्मीद है। इससे तापमान में भी बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस कटौती हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD UP) की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में आगामी समय में मौसम बदलने वाला है। हालांकि आज यानी 27 अक्टूबर को प्रदेश में दिनभर मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, कल से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा।
28 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहने के आसार हैं।
जानें राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Jaipur) जयपुर की ओर से बताया गया है कि अरब सागर की खाड़ी में एक अवतार और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। ऐसे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल यानी 26 व 27 अक्टूबर से सक्रिय हो सकता है। इसके चलते दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा में उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में 26 से 28 अक्टूबर के बीच बारिश होने की उम्मीद है।
वहीं, इस तंत्र का असर दक्षिण व पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में भी 27 व 28 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। ऐसे में यहां पर बिजली गिरने और गरज व चमक के साथ मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क ही रहने वाला है और इस दौरान तापमान में भी कुछ ज्यादा बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
वहीं, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan ka Weather) में बीते 24 घंटे में मौसम की बात करें तो इस दौरान कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। आईएमडी के अनुसार आज राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
जानें झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
इन दिनों छठ महापर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में जो मौसम अपडेट (IMD weather Alert) है, उसके अनुसार लोगों की पूजा में कुछ बाधा हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जो अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार इस दौरान रांची, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू जैसे कई अन्य जिलों में बारिश हो सकती है।
जानें किन क्षेत्रों में होगी बारिश
मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के वेदर अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदबाव, गहरे दबाव वाले सिस्टम और फिर उसके चक्रवर्ती तूफान में बदलने की संभावना है। ऐसे में चक्रवात के बाद कुछ क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके चलते 28 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवर्ती तूफान आने का अनुमान विभाग ने जताया है। ऐसे में कुछ स्थानों पर काफी भयंकर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 25 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल इलाकों के कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है।
