Weather Forecast : मौसम विभाग ने बारिश को लेकर विस्तृत अलर्ट जारी कर दिया है। अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। देश के विभिन्न राज्यों में बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। आईए जानते हैं कहां पर कब-कब बारिश होने वाली है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश को लेकर फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है।
देश के अलग-अलग राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश (light rain) दर्ज की जाएगी। यूपी, बिहार में तो बारिश और ज्यादा रफ्तार पकड़ लेगी।
आज कई जगह हो रही बारिश
प्रदेश में आज कई इलाकों में बारिश (rain alert) हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित अलग-अलग इलाकों में रुक- रुक कर बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहाना बन गया है।
दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश से राहत मिली है। वहीं, उत्तर प्रदेश हरियाणा और आसपास के राज्यों में भी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी क्षेत्र के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
यूपी, बिहार में मानसून की रफ्तार
उत्तर प्रदेश और बिहार में फिर से मानसून (monsoon rain alert) की रफ्तार देखने को मिली है। अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। गरज और बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना दर्ज की गई है।
थोड़े समय बारिश शांत होने के बाद फिर से मानसून ने गति पकड़ ली है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। आने वाले चार दिन में भी दोनों राज्यों में तगड़ी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है।
पहाड़ी राज्य में भी बारिश का अलर्ट
देश की पहाड़ी राज्यों में भी बारिश (barish ka alert) का दौर जारी है। इसमें उत्तराखंड के लिए ज्यादा तेज बारिश का अलर्ट है, जिसमें उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 27 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD rain Alert) की ओर से 27 जुलाई तक गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।