Weather Update : दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में शीतलहर चलने वाली है। इसके साथ ही में कुछ राज्यों में बर्फबारी (Weather Today) का भी अलर्ट जारी किया गया है। खबर के माध्यम से जानिये आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। अब यहां पर ठंड की शुरुआत होने वाली है। ठंड का सिलसिला आने वाले दिनों में भी बढ़ने वाला है। इसके साथ ही में कुछ इलाकों में शीतलहर (cold wave Alert) का प्रभाव भी जारी रहने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
मैदानी राज्यों में पड़ी कड़ाके की ठंड
देश के मैदानी राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने आज (IMD Weather Update) को दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall alert) की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में आज (4 February) घना कोहरा छाये रहले की स्थिति के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राजधानी में 4 और 5 फरवरी को मध्यम कोहरा रहने और तापमान 21 डिग्री अधिकतम तथा 9 डिग्री न्यूनतम दर्ज किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। 6, 7 और 8 फरवरी को भी सुबह के समय मध्यम कोहरे (Delhi-NCR Ka Mausam) छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। बता दें कि सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। जनवरी के आखिरी सप्ताह से लेकर अब तक प्रदेश में 3 पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। इस वजह से प्रदेश में बारिश होती नजर आ रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Today) के मुताबिक आज (5 फरवरी) मौसम में बदलाव की संभावना लगाई जा रही है। सुबह कोहरे के असर के बाद दिन में आसमान खुलने और मौसम शुष्क रहने का उम्मीद है। आगरा से लेकर बुलंदशहर, कानपुर से गाजियाबाद, नोएडा (Noida ka mausam) तक कोहरे का प्रभाव दिख रहा है। यूपी में 6, 7 और 8 फरवरी को पछुआ हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड के मौसम का हाल फिर से बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (5 फरवरी) आसमान साफ रहने वाला है। 5 फरवरी को भी उत्तराखंड (Uttrakhand ka mausam) में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि 6 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम साफ होने की वजह से आसमान से बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों (Uttrakhand Weather Today) में अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान 3 से 4 र पहाड़ी क्षेत्रों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में पड़ेगी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी की शाम तक, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है। 7 फरवरी को, ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही में 8 फरवरी को, आमतौर पर मौसम (aaj ka mausam) सूखा रहने की उम्मीद है, हालांकि 9 और 10 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। केंद्र शासित प्रदेश में जनवरी के आखिर में अच्छी-खासी बर्फबारी दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से आने वाले दिनों (Jammu and Kashmir Weather) में गर्मी के महीनों में नदियों, झरनों, चश्मों और झीलों समेत कई वॉटर बॉडीज में पानी बना रहेगा।
हरियाणा-पंजाब के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा-पंजाब के अधिकांश इलाकों (Haryana weather) में बादल छाए रहने की उम्मीद है और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है। पंजाब के कुछ जिलों में 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनमें अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, (Punjab Weather Today) कपूरथला, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली शामिल किये गए है।
