Weather Forecast : वर्तमान में देश भर में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। एक ओर जहां दिल्ली में हवा साफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी (Snowfall) हुई है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर कई जगहों के लिए चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में जानते हैं कि कल 26 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
गणतंत्र दिवस से ठीक पहले देश के कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कल देश के कई क्षेत्रों में बारिश, कोहरा व बर्फबारी पड़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। भारत मौसम विभाग की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु व कई अन्य राज्यों में मौसम बदलने की जानकारी दी गई है।
जानें कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
23 जनवरी को राजधानी दिल्ली व एनसीआर में कई जगह भारी बारिश देखने को मिली है। ऐसे में इससे जहां दिल्ली की हवा शुद्ध हुई है, वहीं दूसरी ओर ठंड बढ़ गई है। आज सुबह 9:00 बजे राजधानी दिल्ली में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बना हुआ था। सुबह के समय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया है।
वहीं, अगर हम बात तापमान की करें तो अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। राजधानी दिल्ली (Delhi ka Weather) का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार कल राजधानी दिल्ली में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रात के समय कोहरा पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल प्रदेश के 21 दिनों में शीतलहर के चलते चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देवरिया, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, झांसी, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, आगरा, अलीगढ़, मथुरा और रायबरेली समेत 21 जिलों में शीतलहर के चलते अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।
जानें हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल 26 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 24 घंटे तैयार रहने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं।
जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार अभी भी राजस्थान (Rajasthan Weather Alert) के कई क्षेत्रों में भयंकर ठंड बनी हुई है।शेखावाटी व उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में शीतलहर का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 26 व 27 जनवरी को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभावना जताई है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है।
जानें कल तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार कल 26 जनवरी को तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश तमिलनाडु में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है। हालांकि 27 जनवरी को विभाग ने मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
