Weather IMD : काफी समय से बिहार वासियों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मार्च महीने में ही यहां मई-जून जैसा मौसम देखा जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के मौसम (Mausam) में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी दिनों में बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है।काफी समय से बिहार वासियों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मार्च महीने में ही यहां मई-जून जैसा मौसम देखा जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के मौसम (Mausam) में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी दिनों में बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है।
बिहार में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां अभी तक प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, अब के ताजा वेदर अपडेट के मुताबिक प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है।
मौसम रिपोर्ट के अनुसार आगामी 15 दिन के अंदर प्रदेश में कई बार तेज बारिश देखने को मिल सकती है। स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट (weather report) के अनुसार आगामी प्रदेश में 5 दिन काफी तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में बढ़ते तापमान से प्रदेश वासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश में बीते कई दिनों से तापमान (Temp) लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप व गर्म हवाओं के चलते प्रदेश के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। बिहार में अभी से ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का आभास होने लगा है। इस बीच अंदेशा लगाया जा रहा है कि मई-जून तक तो प्रदेश में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार प्रदेश वासियों को कल से कुछ राहत मिल सकती है। वेदर अपडेट के अनुसार म्यांमार के पास बंगाल की खाड़ी में अब एक बड़ा वायुमंडलीय परिसंचरण बना हुआ है। वर्तमान में यह सिस्टम काफी तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।
इसके चलते बिहार के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के चलते बिहार में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने के भी आसार हैं। साथ ही इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है।
लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार कल 11 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को बिहार में काफी तेज बारिश हो सकती है। वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 15 दिनों में कई बार प्रदेश में बारिश के आसार बन सकते हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, पटना के साथ-साथ प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे हैं। आज कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। आज प्रदेश में इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं हैं। ऐसे में धूप का अहसास लोगों को कुछ कम जरूर हुआ है।
