weather updates : देश में मौसम एक बार फिर से करवट लेने लगा है। वहीं, दीवाली के बाद शहरों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही कई अन्य बड़े शहरों का एक्यूआई 300 के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं, आज लखनऊ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है। वहीं, इस बीच लोगों को हल्की ठंड का भी अहसास होने के लगा है। आज यानी 21 अक्टूबर को कई जगहों पर मौसम कुछ ठंडा भी रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। इसके अनुसार कुछ क्षेत्र में कल यानी 22 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग की ओर से कल यानी 22 अक्टूबर को रहने वाले मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण भारत में 21-24 अक्टूबर के बीच काफी तेज बारिश होने (Chance Of Rain) के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान तमिलनाडु और केरल में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई अन्य राज्यों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में कल यानी 22 अक्टूबर को हल्की बारिश और कोहरा छाए रहने के संभावना नजर आ रही है।
भारत मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के मुताबिक आज यानी सोमवार को  दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दो सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बनते नजर आ रहे हैं। इन दबाव क्षेत्र के चलते 21 से 24 अक्टूबर के मध्य दक्षिण भारत में काफी तेज बारिश होने की संभावना है। 
 
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 22 अक्टूबर को तमिलनाडु में काफी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल में भी कल काफी ज्यादा तेज बारिश हो सकती है। वहीं, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी आगामी कुछ दिनों में भयंकर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। चलिए जानते हैं कि कल आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है। 
जानें राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिवाली के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Weather in Delhi and NCR) में हवा की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई है। एक्यूआई 300 से पार होने के कारण यहां पर ग्रैप-2 की पाबंदियां लगा दी गई हैं। इस बीच भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 24 अक्टूबर के मध्य राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी  (Weather in Uttar Pradesh) किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 21-25 अक्टूबर के मध्य उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कल यानी 22 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब ही रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है। विभाग के अनुसार प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा बढ़ सकता है। वहीं, भारत मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया है।
 
जानें बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम 
भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather in Bihar) के मुताबिक कल यानी 22 अक्टूबर को बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, रात और सुबह के समय हल्की धुंध भी छा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो सकता है।
जानें हिमाचल के मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 22 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में आंधी आने और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, 23-25 अक्टूबर के मध्य यहां पर मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान विभाग की ओर से जताया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8-22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें कल उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम 
IMD की ओर से जो मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है उसके मुताबिक कल यानी 22 अक्टूबर को उत्तराखंड में कुछ क्षेत्रों में आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा 23-25 अक्टूबर के मध्य प्रदेश में मौसम सामान्य बना रह सकता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान विभाग में न्यूनतम तापमान में कटौती होने की संभावना जताई है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		