Rain Alert : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश (IMD Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आपके राज्य के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
देशभर में लगातार गर्मी का सितम बढ़ता चला जा रहा है। वहीं बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बारिश (IMD Weather Today) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। खबर के माध्यम से जानते हैं मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
गर्मी के प्रभाव के बीच हुई बरसात
देशभर में गर्मी का प्रभाव काफी तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में 12 और 13 मार्च को हीटवेव चलने की संभावना (Aaj Ka Mausam) लगाई जा रही है। साथ ही में उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी में दो दिन तक बारिश होगी। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 12 और 13 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, (Arunachal Pradesh Weather Today) असम, मेघालय में 12 से 14 मार्च के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 16 और 17 मार्च, अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश का अलर्ट
साथ ही में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 और 14 मार्च के दौरान और उससे सटे मैदानी इलाकों में 15 व 16 मार्च को छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (Rain Alert Latest Update) चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में मध्य भारत में 14 और 16 मार्च को तथा पूर्वी भारत में 15 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, राजस्थान में 14 और 15 मार्च को गरज व बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, पंजाब में 12, 14 और 17 मार्च, हरियाणा, (Haryana ka mausam) चंडीगढ़ में 15-17 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 12 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 14 मार्च को भी बरसात (UP Rain Alert) होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत का ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो 12 से 18 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश (Rain Alert) में 13 से 15 मार्च के दौरान, असम, मेघालय में 12 से 15 मार्च के दौरान और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली है। 12 से 15 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात (Rain Alert Latest Update) होने की संभावना है।
जानिये कब कब और कहां कहां होगी बरसात
इसके अलावा पूर्वी व मध्य भारत (central india Weather) के मौसम की बात करें तो विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13 से 16 मार्च के दौरान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 12-16 मार्च के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में और बिहार (Bihar Ka Mausam) में 12 व 15-17 मार्च के दौरान, ओडिशा में 12, 15 और 16 मार्च को गरज, बिजली और 30-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी व बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।
