Kal Ka Mausam : देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अब यहां पर एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। बारिश होने की वजह से आम लोगों को परेशानी से राहत मिलने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं आने वाले दिनों में आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
आने वाले कुछ ही घंटों में यूपी का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Weather) ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। खबर में जानिये आपके राज्य के मौसम का हाल।
निम्न दबाव क्षेत्र बनता नजर आ रहा है अरब सागर-
मॉनसून (Monsoon Update) का प्रभाव देश के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अपनी सामान्य स्थिति के लगभग है। अरब सागर के पूर्वी हिस्से में गहरा निम्न दबाव क्षेत्र बनता नजर आ रहा है। इसकी वजह से अगले 12 घंटों में कमजोर होने की उम्मीद है। इसकी वजह से 12 से 17 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
12-13 सितंबर को बरसेंगे बदरा-
इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 सितंबर तक बहुत भारी बारिश होने के आसार लगाए जा रहे हैं। ओडिशा में 12 सितंबर को और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Mausam) में 12-13 सितंबर को बदरा बरसने के आसार है। बिहार (Bihar Ka Mausam), झारखंड, मध्य प्रदेश और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग तारीखों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
12 से 17 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम-
12-17 सितंबर तक महाराष्ट्र (Maharashtra Mausam Update) में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान तूफान और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा मराठवाड़ा में 14 सितंबर तक बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। कोंकण और गोवा में 13-14 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने के आसार है। गुजरात क्षेत्र में 14 से 16 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 सितंबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में 12 सितंबर को बदरा बरसने की उम्मीद है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को बारिश होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में 12 से 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान तूफान और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है। तमिलनाडु में 12 सितंबर को, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 13 सितंबर तक बरसात होने के आसार है।
भारी बारिश होने के आसार-
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आने वाले 48 घंटों तक आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
आईएमडी ने दी जानकारी-
आईएमडी (IMD Weather) ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले तीन दिनों तक कलबुर्गी, विजयपुरा, बागलकोट, कोप्पल, बल्लारी और विजयनगर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं तटीय और आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। राजधानी बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। शहर में 52.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अरुणाचल प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कई हिस्सों में 15 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई है। इसके साथ ही, संवेदनशील जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिन के समय कई जिलों में मूसलधार बारिश (Heavy rain alert) की उम्मीद लगाई है। तवांग, पश्चिम कामेंग, पापुम पारे, पूर्वी कामेंग, लोअर सुबनसिरी, पूर्वी सियांग, पश्चिमी सियांग, दिबांग घाटी और अंजॉ में भारी बारिश हो सकती है।
गरज-चमक के साथ बारिश के आसार-
इसके अलावा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश (IMD Rain alert) होने की उम्मीद है। कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी कामेंग, पापुम पारे, पक्के-केसांग, पश्चिमी कामेंग, पूर्वी सियांग और दिबांग घाटी जिलों में शुक्रवार को गरज-चमक के साथ हल्की या भारी बारिश (Heavy rain alert) होने के आसार है। शनिवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने नामसाई, चांगलांग, तिरप, लोहित और लोअर दिबांग घाटी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।